दीवार फांद कर आए युवक ने छत पर सो रही युवती से किया दुष्कर्म, लुधियाना के जमालपुर की घटना
शहर में काेराेना के बढ़ते खतरे के साथ ही अपराध के मामलाें में बढ़ाेतरी हाे गई है। इसका इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब घर में ही दुष्कर्म के मामले भी बढ़ गए हैं।
लुधियाना, जेएनएन। जमालपुर की रमनदीप कॉलोनी इलाके में दीवार फांदकर आए युवक ने छत पर सो रही युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपित धमकियां देते फरार हो गया। अब थाना जमालपुर की मुंडियां चौकी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।
एसआइ हरभजन सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान रमनदीप कॉलोनी निवासी विनय सिंह राजपूत के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली 18 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित लंबे समय से उसे तंग परेशान करता आ रहा है। 16 जुलाई को वो अपने घर की छत पर सो रही थी।
इसी दौरान छत की दीवार फांद कर आए आरोपित ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर आरोपित धमकियां देते फरार हो गया। हरभजन सिंह ने कहा कि युवती का मंगलवार सरकारी अस्पताल से मेडिकल कराया जाएगा। आरोपित की तलाश में रेड की जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।