शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाए शारीरिक संबंध, फिर मुकर गया युवक Ludhiana News
पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपित परविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से छानबीन की जा रही है।
जगराओं, जेएनएन। शादी करने का झांसा देकर युवक लगातार दो साल तक युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन बाद में युवक शादी करने से मुकर गया। पीड़ित युवती की शिकायत पर थाना सिंधवांबेट की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एसआइ कर्मजीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अधीन एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत दी है। शिकायत में युवती ने अारोप लगया हेकि परविंदर सिंह निवासी गांव हुजरा थाना सिधवांबेट ने बहला-फुसलाकर उसके साथ रिश्ता जोड़ लिया। युवक ने उससे कहा था कि वह शादी कर लेगा और वह उसे अपने साथ ले अाया।
युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और शादी करने का झांसा देता रहा है। यह सिलसिला लगभग दो साल तक चलता रहा है। दो साल बात युवक ने शादी करने से मना कर दिया और उसे छोड़ फरार हो गया। युवक ने पीड़ित युवती को फोन पर बताया कि उसके घर वाले शादी के लिए नहीं मान रहे हैं, जिसकी वजह से वह शादी नहीं कर सकता।
एएसआइ कर्मजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपित परविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें