शर्मनाक: सगी बुआ के लड़के ने 13 साल की नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
लुधियाना में सगी बुआ के लड़के ने अपनी नाबालिग बहन के साथ शर्मनाक हरकत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
By Sat PaulEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 12:12 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 05:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जगराओं। सगी बुआ के लड़के ने नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़त लड़की के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ थाना सुधार में मामला दर्ज किया गया है। एसआइ मनजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमलापुरी लुधियाना के एक व्यक्ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपनी बेटी को अपनी बहन के घर गांव हिसोवाल छोड़ आया था। मेरी बहन का लड़का दुबई गया हुआ था और वह अप्रैल में लौटा। उसने मेरी बहन और बहनोई की गैरमौजूदगी में मेरी 13 वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
जब वह छुट्टियों में बेटी को हिस्सोवाल से लेकर आया तो उसने उसे यह बात बताई। इस पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी और थाना सुधार में सतनाम सिंह निवासी गांव हिस्सोवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को जल्द हिरासत में लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें