विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शर्मनाक: घर पर अकेली थी छात्रा, चार बच्चों के पिता ने कर दी घिनाैनी हरकत

By Sat PaulEdited By:
Published: Fri, 05 Apr 2019 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 10:16 AM (IST)

घुमण इस्टेट की राधा स्वामी कॉलोनी एक इलाके में चार बच्चों के पिता ने दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा को डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला।

शर्मनाक: घर पर अकेली थी छात्रा, चार बच्चों के पिता ने कर दी घिनाैनी हरकत
शर्मनाक: घर पर अकेली थी छात्रा, चार बच्चों के पिता ने कर दी घिनाैनी हरकत

जेएनएन, लुधियाना। घुमण इस्टेट की राधा स्वामी कॉलोनी के एक इलाके में चार बच्चों के पिता ने दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा को डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। थाना मेहरबान पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सिविल अस्पताल में पीड़‍िता का मेडिकल कराया गया।

एएसआइ गुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान घुमण इस्टेट की राधा स्वामी कॉलोनी निवासी सरकुला अंसारी (40) के रूप में हुई है। अारोपित मूल रूप से बिहार के जिला बेतिया के गांव जोगा पट्टी का रहने वाला है। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले दिव्यांग की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत करने वाले दिव्यांग ने बताया कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया के गांव भुसमा कुशल टोला के रहने वाले हैं। वह और उसकी पत्नी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं।

उसकी 15 साल की बेटी 10वीं क्लास की छात्रा है। आरोपित यहां उसके साढ़ू के साथ कढ़ाई का काम करता है। इसके चलते उसका घर में आना जाना था। 1 अप्रैल को उसकी पत्नी ने उसे फोन करके बताया कि आज जब वो दोनों अपने अपने काम पर गए हुए थे। तब उनकी बेटी घर में अकेली थी। इस दौरान घर में आए आरोपित ने डरा धमका कर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

एएसआइ गुरिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।  शनिवार को आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें