Move to Jagran APP

Misdeed in Ludhiana: समझौता करवाने के बहाने घर बुलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वकील ने बनाई वीडियो

Misdeed in Ludhiana शहर में महिलाओं के साथ अपराध की वारदातें लगातार बढ़ रही है। लुधियाना में समझौते के लिए बुलाकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात काे अंजाम दिया गया। पुलिस आराेपिताें की तलाश कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 12:26 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 12:26 PM (IST)
Misdeed in Ludhiana: समझौता करवाने के बहाने घर बुलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वकील ने बनाई वीडियो
Misdeed in Ludhiana: समझौते के लिए बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Misdeed in Ludhiana: शहर के धांदां रोड़ मानकवाल की रहने वाली महिला के साथ समझौते के लिए बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात काे अंजाम दिया गया। पुलिस ने शिकायत के साढ़े तीन माह बाद महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। 32 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ तलाक को लेकर केस चल रहा था।

loksabha election banner

इसी सिलसिले में उसका कचहरी में आना जाना था। इसी दौरान एक दिन जसपाल बांगड़ के निवासी सतनाम सिंह ने उसके मोबाइल से मेमाेरी कार्ड निकाल लिया था। जिसमें उसकी वीडियो थीं। इस पर उसने जगजीत सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया था। उसके वकील विक्रमजीत सिंह ने उसे जगजीत सिंह के साथ समझौता करवाने का दबाव बनाया और उसे इसके लिए वह उसे सोना आनंद के घर पर ले गए थे।

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा देकर किया बेहाेश

यहां पर कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया गया। जब वह होश में आई तो बलबीर सिंह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसी दौरान वकील विक्रमजीत सिंह और सतनाम सिंह उसकी वीडियो बना रहे थे। महिला के साथ 18 जनवरी 2018 को हुई घटना के बाद उसने अक्टूबर 2018 में इसकी शिकायत की थी। इसके साढ़े तीन साल बाद पुलिस ने थाना सदर में जगजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, बेअंत सिंह, सतनाम सिंह, बलवीर सिंह, सोनिया नंद, तेजिंदर पनेसर और उसकी पत्नी रोजी पनेसर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

महिला के अनुसार सभी ने मिलकर उसके खिलाफ साजिश रची और सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ सुभाष चंद के अनुसार महिला की शिकायत कि जांच के बाद यह आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। अभी इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही आराेपिताें काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Atal Apartment Yojna: लुधियाना में एक परिवार को सिर्फ एक ही फ्लैट होगा अलाट, अतिरिक्त वाला करना पड़ेगा वापस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.