Move to Jagran APP

सहेली को घर बुलाकर आशिक से करवाया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना दी धमकी

काम दिलाने का झांसा देकर महिला ने अपनी सहेली के साथ धोखा किया और अपने आशिक के साथ मिलकर शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।

By SatpaulEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 01:18 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 08:08 AM (IST)
सहेली को घर बुलाकर आशिक से करवाया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना दी धमकी

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। काम दिलाने का झांसा देकर महिला ने अपनी सहेली के साथ धोखा किया और अपने आशिक के साथ मिलकर शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। महिला के आशिक ने पीड़‍िता के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना डाली। पीड़‍िता ने शिकायत दर्ज करवा कर न्याय की गुहार लगाई है।

loksabha election banner

लोहारा कॉलोनी इलाके में रहने वाली एक महिला इस साजिश का शिकार बनी है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित महिला उसकी सहेली है। कुछ समय पहले उसने आरोपित महिला से कहीं काम दिलाने की बात कही थी। विगत शुक्रवार को आरोपित महिला ने उससे कहा कि वह उसके घर में ही साफ-सफाई का काम कर दिया करे। उसके बदले में वह उसे वतेन दे दिया करेगी।

29 फरवरी शनिवार को शाम छह बजे आरोपित महिला ने पीड़‍िता को फोन कर काम करवाने के लिए अपने घर बुला लिया। जब पीड़‍ित महिला घर में पहुंचकर काम करने लगी तो अारोपित महिला ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी और चली गई। इसी दौरान घर में पहले से छिपे आरोपित महिला के आशिक उसके साथ जबरदस्ती की और अश्लील वीड‍ियो भी बना ली। आरोपित ने उसे इस घटना का जिक्र किसी से भी न करने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ि‍ता ने किसी से कोई बात नहीं की और अपने घर चली गई।

देह व्यापार में शामिल होने का डाला दबाव

बुधवार को आरोपित महिला व उसका आशिक पीड़‍ित महिला के घर पहुंचे और उसे धमकियां देने लगे। अारोपितों ने पीडि़त महिला को उसका अश्लील वीडियो दिखाकर डराया व धमकाया और देह व्यापार में शामिल होने के लिए दबाव डाला। इसके बाद पीड़ि‍त महिला परेशान होकर थाना डाबा पहुंची और आरोपित महिला व उसके आशिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फ‍िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.