घर में घुस हमला करके 40 हजार लूटे, तीन के खिलाफ केस दर्ज Ludhiana News
सप्लाई का काम करने वाला शिकायतकर्ता अपने बिस्तर के नीचे नकदी रखकर सो रहा था। रात को मोटरसाइकिल सवार तीन लोग उसके घर में घुसे और नकदी लूटकर फरार हो गए।
लुधियाना, जेएनएन। ताजपुर रोड के डेयरी कांप्लेक्स इलाके में एक घर के अंदर घुसे तीन बदमाशों ने अंदर सो रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित उससे 40 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने अज्ञात लाेगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि डेयरी कांप्लेक्स निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उसने बताया कि वह ताजपुर रोड स्थित जीबी धर्म कंडा के निकट मेहता फ्रूट कार्पोरेशन के लिए अपने छोटा हाथी टेंपो पर फल सप्लाई करने का काम करता है। शनिवार रात 8 बजे सप्लाई का काम खत्म करके वो अपने घर आ गया। उसके पास तब 40,240 रुपये थे, जिसे वह अपने बिस्तर के नीचे रखकर सो गया। रात करीब 9 बजे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग उसके घर में घुस आए। आते ही उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसे घायल करने के बाद आरोपित बिस्तर के नीचे रखी नकदी लूट कर फरार हो गए।
जरनैल ने कहा कि मामला अभी संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के साथ आस पड़ोस के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें