विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छुट्टी आने पर युवती से दुष्कर्म करता था फौजी, शादी की बात की तो किया इन्कार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 25 Mar 2018 08:16 PM (IST)Updated: Tue, 27 Mar 2018 08:58 PM (IST)

फौजी जब भी छुट्टी आता तो युवती से दुष्कर्म करता। उसने युवती से शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में उसने शादी से इन्कार कर दिया।

छुट्टी आने पर युवती से दुष्कर्म करता था फौजी, शादी की बात की तो किया इन्कार
छुट्टी आने पर युवती से दुष्कर्म करता था फौजी, शादी की बात की तो किया इन्कार

जेेएनएन, लुधियाना। जमालपुर निवासी युवती को शादी का झांसा देकर एक फौजी दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसका परिवार भी मदद करता था। आरोपित एक बार पीड़िता को देहरादून ले गया और वहां जाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने जब फौजी से शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इन्कार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपित विशाल सिंह, पिता जसपाल सिंह, माता और देहरादून में रहने वाले इशान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीडि़ता के मुताबिक विशाल सिंह उसके ताया के बेटे का दोस्त है और फौज में नौकरी करता है। विशाल कई बार घर आता था। इस दौरान विशाल ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया, जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं। छुट्टी पर आने के बाद विशाल शादी का झांसा देकर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करता था।

विशाल के माता-पिता भी उसका सहयोग करते थे। 28 अक्टूबर 2015 में विशाल छुट्टी पर आया और शादी का झांसा देकर पीडि़ता को देहरादून अपने रिश्तेदार इशान सिंह के घर ले गया। वहां पर भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विशाल से शादी की बात की तो उसने इन्कार कर दिया। थाना जमालपुर पुलिस आरोपित विशाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः काले पति का बच्चा पैदा नहीं कर सकती कह पत्नी ने कराया गर्भपात, आहत पति ने की