नौकरानी से मारपीट कर बाप-बेटा करते थे दुष्कर्म
घर में काम करने वाले एक नौकरानी ने बाप-बेटे पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया। पीड़िता किसी तरह आरोपितों के चंगुल से भागी और इसकी शिकायत पुलिस से की।
जासं, लुधियाना : घर में काम करने वाले एक नौकरानी ने बाप-बेटे पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया। पीड़िता किसी तरह आरोपितों के चंगुल से भागी और इसकी शिकायत पुलिस से की। थाना दरेसी पुलिस ने इस मामले में बस्ती जोधेवाल निवासी पाल सिंह, उसके बेटे लाडी और पाल सिंह की पत्नी ललिता के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी की लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल भी करवाया।
पीड़िता के मुताबिक आरोपित पाल सिंह काम करने के लिए 6 महीने पहले घर ले आया। करीब चार महीने पहले पाल सिंह ने उससेदुष्कर्म करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पाल सिंह उसके साथ मारपीट करता था। इसी दौरान पाल सिंह के बेटे लाडी ने भी उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी आरोपित पाल सिंह की पत्नी ललिता को भी होती थी, लेकिन वह दोनों को नहीं रोकती थी। दुष्कर्म के बाद दोनों उसे धमकियां भी देते थे। पीड़िता किसी तरह आरोपितों की चंगुल से भाग निकली और इसकी शिकायत पुलिस से कर दी।