Move to Jagran APP

सुबह घनी धुंध, दिन में छाए बादलों के साथ ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अब पकड़ेगी जोर

मौसम के बदले मिजाज के बीच वीरवार को महानगर के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 07:30 AM (IST)
सुबह घनी धुंध, दिन में छाए बादलों के साथ ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अब पकड़ेगी जोर
सुबह घनी धुंध, दिन में छाए बादलों के साथ ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अब पकड़ेगी जोर

जागरण संवाददाता, लुधियाना : मौसम के बदले मिजाज के बीच वीरवार को महानगर के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह से ही घनी धुंध और बादलों का जमावड़ा रहा। दिन में करीब दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। इस कारण बीते कुछ दिनों के मुकाबले अधिक ठंड महसूस हुई।

loksabha election banner

इस बार पिछले तीन दिन से ठंड जोर पकड़ने लगी है। पिछले साल 20 और 21 नंवबर के मुकाबलेइस बार दोनों तिथियों को दर्ज किए न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं वीरवार को धुंध की सफेद चादर की वजह से सुबह पांच से दस बजे तक यातायात की रफ्तार कुछ थमी रही। मौसम में आए बदलाव की वजह से दिन का पारा भी कम रहा।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हवा में नमी की मात्रा 95 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। शाम को हवा में नमी की मात्रा 41 प्रतिशत दर्ज की गई। पीएयू की मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. प्रभजोत कौर सिद्धू के अनुसार जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेस के प्रभाव के कारण मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहे। सुबह घनी धुंध भी रही। यही स्थिति शुक्रवार को भी रहेगी। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है जिससे ठंड बढ़ेगी। डॉ. सिद्धू ने कहा कि पूर्वानुमान है कि प्रदेश में 26 और 27 नवंबर को बारिश हो सकती है। शाम ढलने से पहले छा गया अंधेरा

वीरवार को सुबह से ही कोहरा और बाद में ठंडी हवाओं के कारण शाम साढ़े चार बजे से मौसम बदल गया। सामान्य दिनों के मुकाबले वीरवार को शाम सूर्य ढलने से पहले ही अंधेरा छा गया। शहर की सड़कों पर सामान्य दिनों के मुकाबले कम लोग देखने को मिले। बाजारों में भी रौनक कुछ कम जरूर रही।

-------- वर्ष 2018 का इस महीने के पांच दिनों का तापमान

तारीख अधिकतम - न्यूनतम

17 नवंबर- 27.0 - 13.0

18 नवंबर- 27.0 -12.0

19 नवंबर- 26.1 -16.0

20 नवंबर-28.0 -13.0

21 नवंबर- 28.0 -13.0 -----------------

इसी साल के नवंबर का पिछले पांच दिन का तापमान

तारीख अधिकतम - न्यूनतम तापमान

17 नवंबर- 26.0- 16.0

18 नवंबर- 27.0- 15.0

19 नवंबर- 26.0- 13.0

20 नवंबर-27.0- 11.0

21 नवंबर- 26.0- 11.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.