Move to Jagran APP

लुधियाना, जालंधर व बठिंडा के मेरिटोरियस स्कूलों में लड़कियाें की सीटें फुल

पंजाब के तीन जिलों में मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के तीसरे दिन ही लड़कियों की सीटें फुल हो गई हैं। लुधियाना, जालंधर और बठिंडा के स्‍कूलों में लड़कियों की सीटें फुल हो गई हैं।

By Edited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 04:14 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 08:54 PM (IST)
लुधियाना, जालंधर व बठिंडा के मेरिटोरियस स्कूलों में लड़कियाें की सीटें फुल

लुधियाना, [राजेश भट्ट]। पंजाब के मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए इस बार लड़कियों को परेशानी हो रही है। खासकर लुधियाना, बठिंडा और इसके आसपास के जिलों की लड़कियाें को इस बार दूर के जिलों में दाखिलेे के लिए जाना होगा। तीसरे दिन ही बठिंडा के मेरिटोरियस स्कूल की सभी सीटें फुल हो गईं। लुधियाना, पटियाला व जालंधर के मेरिटोरियस स्कूलाें की भी ज्यादातर सीटें भर गई हैं। इन जिलों की लड़कियां को दाखिले के लिए गुरदासपुर, फिरोजपुर और संगरूर के मेरिटोरियस स्कूलों में जाना पड़ेगा। इसके लिए वे तैयार नहीं हैं।

loksabha election banner

गुरदासपुर, फिरोजपुर और संगरूर  जिलों के अलावा अन्य जिलों के स्कूलों की सीटें लगभग भर गई हैं। तीसरे दिन की काउंसलिंग के बाद बठिंडा की सभी 500 सीटें भर गई हैं। लुधियाना में लड़कों की सभी 200 सीटें भर चुकी हैं। लुधियाना में लड़कियों की कुल 27 सीटें, पटियाला में लड़कों की चार व लड़कियों की 12, जालंधर में लड़कों की चार व लड़कियों की 10 सीटें खाली हैं।

अमृतसर जिले में लड़कों की 29 सीटें खाली हैं, जबकि लड़कियों की ज्यादातर सीटें अभी खाली ही हैं। संगरूर जिले में तो लड़कियों की मेडिकल की एक भी सीट नहीं भरी गई। इसी तरह गुरदासपुर में लड़कियों की अब तक कुल 17 सीटों पर ही दाखिला हो सका है। मेरिटोरियस काउंसलिंग के लुधियाना सेंटर के नोडल अफसर प्रिंसिपल नरेश कुमार ने बताया कि 20 जून तक काउंसलिंग की जानी है।

ऐसे में सभी स्कूलों की सीटें भर जाएंगी। इतना जरूर है कि पहले फेज में लड़कियां कुछ जिलों को प्राथमिकता नहीं दे रही हैं।

लड़कों की खाली सीटों का ब्यौरा-

जिला         मेडिकल        नॉन मेडिकल     कॉमर्स  

अमृतसर      29                 00                 00

बठिंडा          00                 00                 00

फिरोजपुर     20                56                  02

जालंधर       04                 00                 00

लुधियाना    00                 00                  00

पटियाला    04                 00                   00

संगरूर      29                  00                   00

मोहाली     11                  00                   00

गुरदासपुर  30                 85                   18

------------------------------------

लड़कियों की खाली सीटों का ब्यौरा

जिला           मेडिकल          नॉनमेडिकल       कॉमर्स

अमृतसर       45                   128                  50

बठिंडा          00                    00                    00

फिरोजपुर     66                   158                   64

जांलधर       00                     00                    10

लुधियाना     00                     08                    19

पटियाला      05                    00                     07

संगरूर         68                    168                   60

मोहाली        06                     65                    32

गुरदासपुर     63                  185                    60

--------------------------

55 फीसदी वाले को मिला मेरिटोरियस स्कूल में दाखिला

पिछले साल तक मेरिटोरियस स्कूल में दाखिला लेने के लिए 80 फीसदी से अधिक अंक आने जरूरी थे। उसके बाद विद्यार्थियों को टेस्ट देना होता था। टेस्ट पास करने वाले को ही मेरिटोरियस स्कूल में दाखिला मिलता था। लेकिन, इस बार सरकार ने 80 फीसदी के बजाय दसवीं कक्षा में 55 फीसदी अंक लाने वालों को भी प्रवेश परीक्षा में बैठने का मौका दिया है।

मौके का फायदा उठाते हुए संघा गांव के प्रदीप सिंह ने मेरिटोरियस स्कूल में अपनी जगह बना ली। प्रदीप सिंह के दसवीं कक्षा में महज 55 फीसदी अंक थे और उसने मेरिटोरियस स्कूल की प्रवेश परीक्षा की तैयारी की। जिसके बाद उसने प्रवेश परीक्षा में शानदार रैंक हासिल की और अब उसे संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में नॉन मेडिकल में दाखिला मिल गया। प्रदीप ने बताया कि उसी बहन लुधियाना मेरिटोरियस स्कूल में 12 वीं कक्षा में पढ़ती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.