मीना रानी कोआर्डीनेटर व वीना सूद को बनाया उपप्रधान
क्षेत्र समराला से शिरोमणि अकाली दल के इंचार्ज परमजीत सिंह ढिल्लों ने नए पदाधिकारी नियुक्त किए। परमजीत सिंह ढिल्लों ने स्त्री विग में मीना रानी को माछीवाड़ा शहर का कोआर्डिनेटर और वीना सूद को शहरी उप प्रधान नियुक्त किया।
संसू, श्री माछीवाड़ा साहिब : क्षेत्र समराला से शिरोमणि अकाली दल के इंचार्ज परमजीत सिंह ढिल्लों ने नए पदाधिकारी नियुक्त किए। परमजीत सिंह ढिल्लों ने स्त्री विग में मीना रानी को माछीवाड़ा शहर का कोआर्डिनेटर और वीना सूद को शहरी उप प्रधान नियुक्त किया। नवनियुक्त कोआर्डीनेटर मीना रानी व उप प्रधान वीना सूद ने ढिल्लों को भरोसा दिलाया कि वह स्त्री विग में वर्करों को लामबंद करके आने वाले चुनाव में शिरोमणि अकाली दल को भारी बहुमत से जिताने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान उजागर सिंह बैनीपाल, अशोक सूद, शहरी प्रधान जसपाल जज, मनजीत सिंह मक्कड़, अंमृतपाल सिंह गुरों, पूर्व प्रधान कृष्ण लाल सचदेवा, अरविदरपाल सिंह बिकी, देसराज रहीमाबाद, अमनदीप तनेजा, लाल चंद, दीपक सूद, राजवंत सिंह गिल्ल, गुरप्रीत सिंह मान, परमजीत सिंह हंस, कुनाल महिरा, बलदेव सिंह, निशांत, सनी मान, परमिदर कौर, सूरज बल्ल, अमित बत्रा, हरपाल कौर, सुरिदर कौर, कमलेश कौर व निशा आदि उपस्थित थे।