Move to Jagran APP

अफसर कूड़ा कलेक्टरों को बताएंगे सूखा-गीला कचरा अलग करने का पाठ

कूड़ा सेग्रीगेशन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नगर निगम अफसरों को 31 मार्च तक की डेडलाइन दी है।एनजीटी की घुड़की के बाद निगम अफसर अब कूड़ा सेग्रीगेशन को लेकर फील्ड में उतर गए।

By Edited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 03:26 PM (IST)
अफसर कूड़ा कलेक्टरों को बताएंगे सूखा-गीला कचरा अलग करने का पाठ
अफसर कूड़ा कलेक्टरों को बताएंगे सूखा-गीला कचरा अलग करने का पाठ

जासं, लुधियाना : कूड़ा सेग्रीगेशन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नगर निगम अफसरों को 31 मार्च तक की डेडलाइन दी है। एनजीटी की घुड़की के बाद निगम अफसर हरकत में आ गए हैं और वे अब कूड़ा सेग्रीगेशन को लेकर फील्ड में उतर गए। एनजीटी मॉनिट¨रग कमेटी की चेयरपर्सन ने लुधियाना आकर निगम अफसरों को साफ कर दिया था कि मार्च के बाद गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग न हुआ तो इसके लिए वह जिम्मेदार होंगे। निगम हेल्थ ब्रांच के अफसर अब कूड़ा कलेक्शन प्वाइंटों पर जाकर कूड़ा कलेक्टरों सेग्रीगेशन के बारे में बताएंगे जो घरों से कूड़ा उठाते वक्त लोगों को कूड़ा सेग्रीगेशन करने को कहेंगे। कूड़ा कलेक्टरों ने कूड़ा सेग्रीगेशन नहीं किया तो उन्हें भी कलेक्शन प्वाइंटों पर कूड़ा गिराने नहीं दिया जाएगा। मंगलवार को नगर निगम ने गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के पास कार्यक्रम करवाया। इसमें निगम कमिश्नर कंवलप्रीत कौर बराड़ ने कूड़ा कलेक्टरों को सेग्रीगेशन के टिप्स दिए। नगर निगम हेल्थ ब्रांच के अफसर अब शहर के सभी कूड़ा कलेक्शन प्वाइंटों पर जाकर कूड़ा कलेक्टरों को सेग्रीगेशन के बारे में बताएंगे। दरअसल गली मोहल्लों से जो लोग कूड़ा एकत्रित करके लाते हैं वह सीधे तौर पर प्राइवेट कर्मी हैं। निगम अफसर इन प्राइवेट कर्मियों को बताएंगे कि उन्हें किस तरह से कूड़े को सेग्रीगेट करना है। नगर निगम कमिश्नर कंवलप्रीत कौर बराड़ ने कूड़ा कलेक्टरों को बताया कि जब वह घरों से कूड़ा एकत्रित करते हैं तो उसी वक्त गीला और सूखा कूड़ा अलग कर लें। उन्होंने कहा कि कूड़ा कलेक्टर लोगों को बताएं कि वह अपने घर में दो डस्टबिन लगाएं और गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखें। कूड़ा कलेक्टर अपने रेहड़े पर सूखे कूड़े के लिए अलग से थैला लगाएं। उन्होंने कूड़ा कलेक्टरों को कहा कि वह रोजना लोगों को कूड़ा सेग्रीगेशन के लिए कहें और साफ कर दें कि अगर 31 मार्च तक सेग्रीगेशन की आदत नहीं डाली तो कूड़ा नहीं उठाया जाएगा।

loksabha election banner

पूरे शहर में कूड़ा कलेक्टरों को करेंगे एजुकेट: नोडल अफसर

नगर निगम हेल्थ ब्रांच के नोडल अफसर अश्वनी सहोता ने बताया कि अब नगर निगम पूरे शहर में कूड़ा कलेक्टरों को इसके लिए एजुकेट करेगा। उन्होंने बताया कि सूखे कूड़े में से कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें वे बेच सकते हैं और इससे उनको अतिरिक्त आय भी होगी। ऐसा करने से निगम के कलेक्शन प्वाइंटों पर कूड़े का वोल्यूम भी कम हो जाएगा। इस मौके पर एटूजेड कंपनी के प्रतिनिधियों को कहा गया कि वह भी कूड़ा सेग्रीगेट करके ही कलेक्शन प्वाइंट तक पहुंचाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.