विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab: खन्ना में नेशनल हाईवे पर तेल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, टायर फटने से हुआ हादसा; देखें वीडियो

Published: Wed, 03 Jan 2024 02:44 PM (IST)

Khanna Fire News नेशनल हाइवे पर तेल से भरा हुआ टैंकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक से टैंकर का ...और पढ़ें

खन्ना के नेशनल हाईवे पर आग का तांडव, तेल से भरे टैंकर पर लगी भीषण आग
खन्ना के नेशनल हाईवे पर आग का तांडव, तेल से भरे टैंकर पर लगी भीषण आग

एजेंसी, खन्ना। Fire Accident in Khanna: पंजाब के खन्ना जिले में आग का तांडव देखने को मिला। दरअसल, नेशनल हाइवे पर तेल से भरा हुआ टैंकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक से टैंकर (Fire in Oil Tanker)  का टायर फट गया। टायर फटने से टैंकर पलट गया और उसमें भयंकर आग लग गई। 

आग लगने से टैंकर पूरा जल गया और उसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर रवाना हो गई और आग को काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल इस घटना में हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।