अकाली दल को अलविदा कह साथियों संग भाजपा में शामिल हुए मनिदर राय
शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कह कर मनिदर कुमार राय ने भारतीय जनता पार्टी का कमल थाम लिया।
जासं, लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कह कर मनिदर कुमार राय ने भारतीय जनता पार्टी का कमल थाम लिया। इसके अलावा पंजाब एकाउंट्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार भी भाजपा के हो गए। मनिदर कुमार राय शिरोमणि अकाली दल में जिला उपाध्यक्ष थे और वे न्यू अंबेडकर नगर के भी प्रधान हैं।
भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिगल, जिला महामंत्री राम गुप्ता, कांतेन्दु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, महेश दत्त शर्मा, यशपाल जनोत्रा, जिला सचिव नवल जैन ने इन दोनों को सिरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के विधासनसभा चुनावों में वह भाजपा के साथ डट कर खड़े रहेंगे और जो जिम्मेदारी भाजपा की लीडरशिप देगी उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे। भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिगल ने स्वागत करते हुए कहा कि हम साफ सुथरी एवं ईमानदार राजनीति में विश्वास रखते है।ं उन्होंने कहा की भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जिसने सत्ता पाने के लिए अपनी प्रखर राष्ट्रवाद की नीति से कभी समझौता नहीं किया। इस मौके पर लुधियाना भाजपा केसीनियर नेता दविदर जग्गी, प्रेस सचिव डा. सतीश कुमार, अशोक गुंबला और विक्की गुप्ता मौजूद थे।