Move to Jagran APP

मंडियानी कलां सामूहिक दुष्कर्म: अस्पताल में लाए तो सहमी और कांप रही थी पीड़िता, कुछ बोल भी नहीं पा रही थी

मुल्लांपुर के गांव मंडियानी कलां में शुक्रवार रात ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 06:30 AM (IST)
मंडियानी कलां सामूहिक दुष्कर्म: अस्पताल में लाए तो सहमी और कांप रही थी पीड़िता, कुछ बोल भी नहीं पा रही थी

अशवनी पाहवा, लुधियाना

loksabha election banner

मुल्लांपुर के गांव मंडियानी कलां में शुक्रवार रात ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। एनआरआइ की कोठी में जिन पांच युवकों ने इस महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, उनमें इस कोठी का केयरटेकर भी है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों मंडियानी के निवासी वरिदर सिंह उर्फ विक्की और सुखविदर सिंह, भनोहड़ के निवासी तलजिदर सिंह और खुशप्रीत सिंह को पकड़ा है जबकि पांचवां आरोपित जसकरण सिंह जस उर्फ मनी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस ने दिनभर छापेमारी की पर वह अभी हाथ नहीं लगा। बताया जा रहा है कि सभी युवक अच्छे परिवार से हैं। हालांकि पुलिस अभी उनके बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल में जब पीड़िता को लाया गया तो वह बहुत सहमी व डरी हुई थी। वह कांप रही थी और कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपितों ने किस तरह उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

जिस एनआरआइ की कोठी गांव मंडियानी में है, उसमें ताला लगा रहता है। एनआरआइ परिवार सहित इस समय विदेश में रह रहा है। उनकी तरफ से कोठी की देखरेख के लिए चाबी जसकरण उर्फ मनी को दी गई है। जिस तरह आरोपितों ने इस घटना को अंजाम दिया, वह साफ लग रहा है कि उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ इस कोठी में जगह तय करते हुए वारदात की है।

जिले में हुई इस घटना को सुनने के बाद ब्यूटी पार्लर व सैलून में काम करने वाली युवतियों के मन में डर सा बैठ गया है। उनके स्वजनों ने महानगर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। शहर छोड़ने से पहले पुलिस ने दबोच लिए

शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद हरकत में आई पुलिस की टीमों ने चार आरोपितों को शहर छोड़ने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। नहीं तो वे फरार हो जाते। पिछले साल फरवरी में इस्सेवाल दुष्कर्म की घटना ने हिला दिया था

इससे पहले फरवरी 2019 में मुल्लांपुर के गांव इस्सेवाल में एक युवती के साथ 10 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस्सेवाल वाली घटना के बाद शहर की कई संस्थाओं ने प्रदर्शन कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी, लेकिन अभी इस मामले में अदालती प्रक्रिया जारी है। इस्सेवाल की घटना में अभी फैसले का इंतजार है और अब मंडियानी में यह घटना हो गई। इस्सेवाल की पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने तुरंत मामले में कार्रवाई करने के बाद पुलिस कमिश्नरेट को शहर में महिलाओं की सुरक्षा कड़ी करने के आदेश जारी किए थे। मगर पुलिस ने उस घटना से सबक नहीं लिया और अब यह वारदात हो गई। देर शाम या रातको घर से बाहर निकलने वाली महिलाएं सतर्क रहें

1) महिलाओं को किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ नहीं भेजना चाहिए। अगर कहीं जाना भी पड़े तो हमेशा पारिवारिक सदस्यों में से किसी व्यक्ति को साथ ले जाना चाहिए।

2) महिलाएं जब कभी बाहर घूमने, फिरने, आफिस, कालेज या कहीं जा रही हों तो अपने घर में भाई-बहन या अपने माता पिता को सूचित करके जाएं।

3) रात को अकेले ट्रैवल करने वाली महिलाएं अगर कैब या आटो रिक्शा में ट्रैवल कर रही हैं तो उसके वाहन का नंबर नोट करके अपने पारिवारिक सदस्य के नंबर पर एसएमएस कर देना चाहिए।

4) लेट नाइट काम पर जाते हुए व काम से लौटते समय वाटसएप के फीचर लाइव लोकेशन से पारिवारिक सदस्यों को अपनी लोकेशन शेयर करनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.