किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, चिल्ला न सके इसलिए मुंह में ठूंसा कपड़ा
शहर के बस्ती जोधेवाल एरिया में एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी शोर न मचा सके इसलिए आरोपित ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
By Edited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 04:45 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 04:45 AM (IST)
जासं, लुधियाना। शहर के बस्ती जोधेवाल एरिया में एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी शोर न मचा सके और किसी को इसका पता न चले, इसलिए आरोपित ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। मगर किसी तरह पीड़िता ने मुंह से कपड़ा निकाला और चीखने लगी। पता चलने पर लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया और फिर खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की। उधर मौके पर पहुंची सलेम टाबरी पुलिस ने आरोपित को लोगों के चंगुल से छुड़वाया और फिर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया।
पूरा मामला:-
जानकारी के अनुसार हीरा नगर के एक घर में कुछ परिवार किराये पर कमरे लेकर रह रहे हैं। इसी घर का एक परिवार बिहार गया हुआ है और उनकी बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी घर मे अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए उसके बगल के कमरे में रहने वाला युवक घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने वहां से कपड़ा लिया और उसके मुंह में ठूंस दिया। इससे उसकी आवाज नहीं निकल रही थी और वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान पीड़िता ने किसी तरह अपने मुंह से कपड़ा निकाला और फिर शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपित युवक को पकड़ लिया। फिर उसकी जमकर धुनाई की। कुछ लोगों ने उसके हाथ बांधकर उसे खंभे से बांध दिया और वहां भी उसकी इस शर्मनाक हरकत के लिए धुनाई की।
पुलिस ने आरोपित को लोगों के चंगुल से छुड़ाया
सूचना मिलते ही जोधेवाल थाने से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट से उससे शरीर पर कई चोटों के निशान आए हैं और खून से कपड़े भी खराब हो गए थे। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना जोधेवाल से इंस्पेक्टर राम जी ने कहा कि पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें