Fashion Show: मलायका अरोड़ा ने बिखेरे हुस्न के जलवे, मॉडल्स के साथ किया कैटवॉक Ludhiana News
अभिनेत्री मलायका अरोड़ा ने लुधियाना में फैशन शो के दौरान हुस्न के जलवे बिखरे। फैशन शो में मलायका ने माॅडल्स के साथ रैंप पर कैटवॉक किया।
लुधियाना, जेएनएन। ब्लू रंग की फेदर ड्रेस में अभिनेत्री मलायका अरोड़ा जैसे ही रैंप पर उतरीं तो उनकी एक झलक को हर कोई अपने मोबाइल कैमरे में कैद करता दिखा। पांच मिनट की रैंप वॉक में मलायका ने डिजाइनर तनु वोहरा और मॉडल्स के साथ कैटवॉक किया। लक्ष्मी लेडीज क्लब के फैशन शो में डिजाइनर तनु वोहरा की कलेक्शन ख्वाबिदा और रूहे-ख्वाबिदा को पेश किया गया। होटल रेडिसन ब्लू एमबीडी में हुए फैशन शो में अभिनेत्री मलायका शो स्टॉपर के तौर पर शामिल हुईं। पहली रैंप वॉक अभिनेत्री की व्यक्तिगत रही। इसके बाद डिजाइनर तनु वोहरा और बाद में मॉडल्स के साथ रही। मलायका अरोड़ा ने केवल थैंक्यू लुधियाना...थैंक्यू फॉर लव शब्द ही कहे। इसके बाद डिजाइनर तनु वोहरा को वंडरफुल कलेक्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
रेडीसन ब्लू में आयोजित कार्यक्रम में केक कटिंग सेरमनी में भाग लेती मलायका अरोड़ा, तनु वोहरा व अन्य।
मनमोहिनी...मोरे मन भाविनी गीत पर रैंप वॉक
शो स्टॉपर अभिनेत्री मलायका अरोड़ा के रैंप वॉक से पहले डिजाइनर तनु वोहरा की कलेक्शन को मॉडल्स ने रैंप वॉक कर प्रदर्शित किया। मनमोहिनी...मोरे मन भाविनी गीत पर रैंप वॉक पेश की गई। कलेक्शन की खासियत यह रही कि इसे सॉफ्ट पेस्टल कलर्स ग्रे, ब्लू, पिंक, ग्रीन, वाइट से तैयार किया गया। कलेक्शन में गाउन, लहंगे आदि शामिल रहे। संगीता डांस स्टूडियो ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट के बच्चों ने इक कुड़ी जिदा नाम मोहब्बत है...गुम है, गुम है पर ग्रुप डांस परफॉर्मेंस और सोलो परफॉर्मेंस दी। क्लब की चेयरपर्सन रजनी बैक्टर, प्रेसीडेंट सुमन नंदा, वाइस प्रेसीडेंट नीरू वर्मा, सेक्रेटरी पूजा नागपाल, वंदना जैन, मृदुला जैन सहित क्लब के मेंबर शामिल रहे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप