Move to Jagran APP

मां पार्वती को भेंट की शगुन की मेहंदी

महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी 19 फरवरी को रथयात्रा निकाल रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 05:30 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:11 AM (IST)
मां पार्वती को भेंट की शगुन की मेहंदी
मां पार्वती को भेंट की शगुन की मेहंदी

संस, लुधियाना : महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी ने 19 फरवरी को निकाली जाने वाली रथयात्रा (भोले नाथ के विवाह) के लिए रीति-रिवाजों के अनुसार भोलेनाथ व मां पार्वती को मेहंदी लगाकर विवाह उत्सव का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

प्राचीन संगला वाला शिवालय में महंत दिनेश पुरी के सान्निध्य में आयोजित समारोह के दौरान गुरुदेव आनंद अत्री ने संगला वाला शिवालय के महंत नारायण पुरी को मेहंदी सहित अन्य सुहाग का सामान भेंट किया। स्वामी शिवानंद, महंत गौरव बावा, महंत सुरेश, बाबा मीना शाह, पंडित विशाल शास्त्री, महंत मोहन लाल पाठक ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर मेहंदी उत्सव के महत्व से अवगत करवाया। भजन गायक अशोक पटाका, बलबीर मानक, कर्ण शर्मा व रश्मिी गुलाटी, अनुराधा ढल्ल, सुमन शर्मा, साक्षी गुप्ता व महिला संकीर्तन मंडल ने मेहंदी गोरां ने लाई होई ए.., मेहंदी लगा लो कुडि़यो भोले दे दरबार दी.. जैसे शगुन के वैवाहिक गीतों पर अपने इष्टदेव के विवाह की रस्मों में भाग लिया।

महोत्सव कमेटी के प्रमुख सेवादार नीरज वर्मा, अजय गुप्ता व प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि 19 फरवरी को दोपहर 2 बजे सिविल अस्पताल से आरंभ हुई रथयात्रा मार्ग पर घंटा घर चौक व डिवीजन नंबर 3 चौंक में छप्पन भोग व 150 स्थलों पर भंडारों की व्यवस्था होगी। लवली थापर, फकीर चंद व अमर टक्कर ने बताया कि स्वामी वेद भारती जी के सान्निध्य में आयोजित रथयात्रा मार्ग रंगोली से सजेगा। पंजाब भाजपा के महासचिव प्रवीण बांसल, पार्षद अनिल, पार्षद राशि अग्रवाल, पूर्व पार्षद संतोष कालड़ा, हिंदू तख्त से वरुण मेहता, सेवादार यूथ क्लब से निशांत सूद मनु, रामलीला कमेटी से दिनेश मरवाहा, कमल बस्सी, कपिल जुनेजा, इंसानियत एक धर्म से रोहित साहनी, हैप्पी कालड़ा, नवीन चिटकारा, राजिन्द्र सैनी, साहिल खुराना, दीपक गुप्ता, राकेश धवन, नीलम धवन, पी.राज शर्मा, लविश कपूर, शैलेश मल्होत्रा, लक्की ढींगरा, राजेश शाही, अवनीश मितल, रमन गोयल, हैप्पी कुमार, भूषण बांसल, जॉनी गुप्ता, बब्लू सूरी, प्रदीप राज पुरोहित, शैंपी धीमान, कर्ण धीमान, सौरव कपूर, सौरव वर्मा, सचिन गुप्ता, कुसुम जिदल, अनुराधा ढल्ल, सुमन शर्मा, वीना शर्मा, सविता वर्मा, सपना वर्मा, ललिता ठाकुर, रिपी धीमान, साक्षी धीमान, चिराग अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, अशोक कुमार गुप्ता, राघव शर्मा, रणजीत शर्मा, कृष्ण मल्होत्रा ने भोले नाथ का गुणगान कर आर्शीवाद लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.