भोले की बरात में बैंड बाजों के साथ हजारों भक्त शामिल होंगे
महादेव सेवा दल की तरफ से शिवरात्रि पर्व पर 4 मार्च को आयोजित होने वाली भगवान भोले नाथ की बारात में शामिल होकर हजारों शिव भक्त बैंड बाजों के साथ विधानसभा पूर्वी के सेक्टर-32 स्थित संगठन मुख्यालय से चेतन बवेजा की अध्यक्षता में गांव चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम (समराला) के लिए रवाना होंगे।
संस, लुधियाना (वि.): महादेव सेवा दल की तरफ से शिवरात्रि पर्व पर 4 मार्च को आयोजित होने वाली भगवान भोले नाथ की बारात में शामिल होकर हजारों शिव भक्त बैंड बाजों के साथ विधानसभा पूर्वी के सेक्टर-32 स्थित संगठन मुख्यालय से चेतन बवेजा की अध्यक्षता में गांव चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम (समराला) के लिए रवाना होंगे। वहीं लुधियाना से रवाना होने वाली शिव बारात में सनातन धर्म के संत-महापुरुष, धर्माचार्य, प्रचारक व विद्वानों सहित राजनितिक, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह जानकारी महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने शिव बरात की तैयारियों संबधी बैठक को संबोधित करते हुए दी। बवेजा ने बताया कि भगवान शिव की बारात में शामिल होने वाले भक्तों के लिए महादेव सेवा दल ने बसों, कारों सहित अन्य सैंकड़ो वाहनों के निशुल्क प्रबंध किए हैं। बरात चंडीगढ़ रोड स्थित संगठन मुख्यलय से बैंड बाजों के साथ भोले नाथ का गुणगान करते हुए संत समाज के सान्धिय में रवाना होगी। गांव चहलां में 4 मार्च को विशालकाय जागरण पंडाल में बरात का स्वागत संत समाज व गांव चहलां निवासी करेगे। इस अवसर पर मनीष चौधरी, विवेक छाबड़ा, अजय अरोड़ा, बिट्टू कुमार, तरुण कुमार, बन्नी बवेजा, योगेश सैनी, प्रदीप कुमार, बलदेव भोला, अमित छाबड़ा, माही अरोड़ा, जतिन्द्र दुग्गल, पंकज गिल्होत्रा, जौनी, सतीश कुमार, विशाल सेठ, बूटी राम व गुरदीप सिंह राजा सहित अन्य उपस्थित थे।