Move to Jagran APP

PCS Result 2021 : दो बार नाकामी के बाद लुधियाना के अभिषेक ने पीसीएस एग्जाम में पाया दूसरा रैंक, स्वजनाें को दिया सफलता का श्रेय

PCS Exam Result 2021 अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। अभिषेक के पिता पवन कुमार शर्मा और माता रमा शर्मा बैंक से रिटायर हैं। अभिषेक ने कहा कि उनके लिए परीक्षा काफी मुश्किल और चुनौती भरी थी।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 08:22 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 10:31 AM (IST)
PCS Result 2021 : दो बार नाकामी के बाद लुधियाना के अभिषेक ने पीसीएस एग्जाम में पाया दूसरा रैंक, स्वजनाें को दिया सफलता का श्रेय
पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के परिणाम में अभिषेक काे मिली सफलता। (जागरण)

खन्ना, (लुधियाना) [सचिन आनंद]। PCS Exam Result 2021 : दो बार की नाकामी भी खन्ना के अभिषेक शर्मा को उसके लक्ष्य से भटका नहीं सकी। मेहनत पहले से भी ज्यादा जारी रही और आखिर सफलता मिली तो इतिहास ही बना दिया। पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन की पंजाब सिविल सर्विसेज (पीसीएस) की परीक्षा में खन्ना के नरोत्तम नगर के रहने वाले अभिषेक शर्मा ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। अभिषेक इससे पहले दो बार इस परीक्षा में कोई रैंक हासिल नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा। शुक्रवार को रिजल्ट आने के बाद से ही अभिषेक के परिवार में खुशी का माहौल है।

loksabha election banner

अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। अभिषेक के पिता पवन कुमार शर्मा और माता रमा शर्मा बैंक से रिटायर हैं। अभिषेक ने कहा कि उनके लिए परीक्षा काफी मुश्किल और चुनौती भरी थी। उन्होंने निराशा को अपने पर हावी नहीं होने दिया और पहले से ज्यादा मेहनत जारी रखी। अभिषेक ने बताया कि इस बार मात्र 75 सीटें थी और आरक्षित सीटें छोड़ कर 16 ही सीटें ची थीं।

अभिषेक बोले, लक्ष्य तय कर लिया है तो हार न मानें

अभिषेक ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर एक बार लक्ष्य हासिल कर लें तो उसे पाने के लिए लगातार प्रयास व मेहनत करते रहें। हार नहीं मानें। ईमानदारी के साथ की गई कोशिश कभी नाकाम नहीं होने देती। उन्होंने कहा कि वे देश की सेवा करना चाहते हैं।

अभिषेक की दोनों बहने हैं डाॅक्टर

अभिषेक के पिता पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी दो बेटियां भी हैं। दोनों डाॅक्टर हैं। वे अपने बेटे अभिषेक को भी ईमानदारी और मेहनत के साथ देश की सेवा करने की नसीहत देंगे। मां रमा शर्मा ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। बेटे की मेहनत रंग ले आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.