Move to Jagran APP

Ludhiana Year Ender 2020: लुधियाना में खेल प्रतिभाओं काे तराशेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, जानें क्या हाेगा फायदा

Ludhiana Year Ender 2020 जैनपुर में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने को मंजूरी दी गई और यह प्रोजेक्ट भी अगले कुछ दिनों में जमीन पर उतरने वाला है। इसके अलावा गुरुनानक स्टेडियम और रखबाग के पास भी खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 12:36 PM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 12:36 PM (IST)
Ludhiana Year Ender 2020:  लुधियाना में खेल प्रतिभाओं काे तराशेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, जानें क्या हाेगा फायदा
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनने से पहले खेल एसोसिएशनों के साथ बैठक करे हुए मंत्री भारत भूषण आशु व अन्य। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। शहर में खेल सुविधाओं की अब अनदेखी नहीं हाे सकेगी। साल 2021 से युवाओं काे काफी  उम्मीद जगी है। इस साल स्मार्ट सिटी के तहत शहर के खेल मैदानों को अपग्रेड करने के साथ-साथ नया विश्व स्तरीय खेल कांप्लेक्स बनाने का रास्ता भी साफ हुआ। कांप्लेक्स के निर्माण का उद्घाटन इस साल 15 सितंबर काे कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, मेयर बलकार सिंह संधू व निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने किया था।

loksabha election banner

जैनपुर में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने को मंजूरी दी गई और यह प्रोजेक्ट भी अगले कुछ दिनों में जमीन पर उतरने वाला है। इसके अलावा गुरुनानक स्टेडियम और रखबाग के पास भी खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली। इससे शहर की खेल प्रतिभाओं काे आगे आने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें-Ludhiana New Year Celebration : लुधियाना में नए साल के जश्न पर होटलों में रात 9.30 बजे तक पार्टी, रेस्तरां में लाइव म्यूजिक

--

फिर से बजने लगी घंटाघर का घंटा

नगर निगम ने घंटाघर को कुछ इस तरह सजा दिया है। (फाइल फाेटाे)

शहर के बुजुर्ग बताते हैं आजादी के बाद कुछ साल घंटाघर में घंटा बजता था तो लोगों को समय की जानकारी हो पाती थी। लेकिन बाद में यह घंटा खराब हो गया था और घंटा बजना बंद हो गया था। अब नगर निगम ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत घंटाघर का सुंदरीकरण करवाया। यही नहीं घंटाघर की लाइटनिंग भी करवाई और अब घंटाघर रात को 32 अलग अलग रंगों में दिखने लगा और घंटाघर का घंटा फिर से बजने लगा।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Year Ender 2020: नए साल से पहले शहरवासियों काे मिली साैगात, जगराओं पुल खुलने से मांग पूरी


पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.