विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana News: सुपरवाइजर को रिश्वत लेते पकड़वाने वाले पीड़ित से मारपीट, अंगुलियां तोड़ीं; आरोपित पर मामला दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sat, 16 Sep 2023 10:29 PM (GMT+05:30)

Ludhiana News पंजाब के लुधियाना में नगर निगम के मुलाजिम से मारपीट का मामला सामने आया। साथ ही उसकी अंगुलियां ...और पढ़ें

सुपरवाइजर को रिश्वत लेते पकड़वाने वाले पीड़ित से मारपीट
सुपरवाइजर को रिश्वत लेते पकड़वाने वाले पीड़ित से मारपीट

लुधियाना, जागरण संवाददाता। शहर के हैबोवाल कलां निवासी और नगर निगम के मुलाजिम से मारपीट हुई है। उसने हाल ही में वेतन जारी करवाने के लिए सुपरवाइजर को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस को रंगे हाथों पकड़वाया था। पीड़ित ने रिश्वत लेते हुए पकड़े गए आरोपित के बेटे पर ही मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

आपराधिक मामला दर्ज

पुलिस ने थाना हैबोवाल में अशोक कुमार निवासी संत नगर हैबोवाल कलां और उसके भाई के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अरुण कुमार निवासी गोपाल नगर हैबोवाल कलां ने बताया कि वह नगर निगम जोन डी में बतौर सफाई सेवक काम करता हूं। उसने बताया कि 7 सितंबर को सुबह छह बजे सुबह मेन बाजार में मौजूद था।

यह भी पढ़ें: Singer Shubh: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फाड़े कैनेडियन रैपर शुभ के कॉन्सर्ट के पोस्टर, शो रद्द करने की मांग

अंगुलियां तक तोड़ दीं

तभी अशोक कुमार निवासी संत नगर हैबोवाल और उसकी बुआ का लड़का आया और उसके साथ मारपीट की। यही नहीं इस दौरान उसकी अंगुलियां तक तोड़ दीं और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। उसने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसके अशोक कुमार के पिता दर्शन लाल के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत दी थी और विजिलेंस ने दर्शन लाल को छह हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसी रंजिश में ही अशोक कुमार ने उसके साथ मारपीट की है।

यह भी पढ़ें: Punjab News: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत और एक गंभीर जख्मी; एक ही बाइक पर थे चारों सवार