Move to Jagran APP

Ludhiana Vehicle Theft: दाेपहिया वाहन चालक रहें सावधान, दो जगहों से 2 मोटरसाइकिल चोरी

Ludhiana Vehicle Theft शहर के विभिन्न इलाकों से दो मोटरसाइकिल चोरी हो गए। संंबंधित थानों की पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। थाना डिवीजन नंबर 1 पुलिस ने किदवई नगर निवासी चंदन सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 01:45 PM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 01:45 PM (IST)
शहर के विभिन्न इलाकों से दो मोटरसाइकिल चोरी हो गए। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Ludhiana Vehicle Theft: शहर के विभिन्न इलाकों से दो मोटरसाइकिल चोरी हो गए। संंबंधित थानों की पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। थाना डिवीजन नंबर 1 पुलिस ने किदवई नगर निवासी चंदन सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 13 अक्टूबर को उसने अपना स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल नगर निगम स्थित पीएनबी के बाहर पार्क किया था। जहां से कोई उसे चोरी करके ले गया।

loksabha election banner

उधर, थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने शिवाजी नगर निवासी कमल कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 7 अक्टूबर को उसने अपना स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल अपने घर के बाहर पार्क किया था। जहां से वह चोरी हो गया।

यह भी पढ़ें-लुधियाना की नाबालिग से यूपी में ले जाकर किया दुष्कर्म, फोन आने पर पिता ने मिर्जापुर पहुंच कराया मुक्त

यह भी पढ़ें-रात मिलने आए और चाय पीकर गए, तड़के चोरी कर ले गए दो सिलेंडर

लुधियाना। हैबोवाल निवासी एक दंपति जस्सियां रोड इलाके में रहने वाले परिवार से मिलने के लिए आया। उनके घर चाय पान के बाद वापस चला गया। मगर उसी तड़के आरोपितों ने अपने दो साथियों की मदद से उस घर से दो घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। उनकी करतूत का भांडा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने तोड़ दिया। अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

एएसआई जनकराज ने बताया कि आरोपित हैबोवाल निवासी सुमन, उसका पति विक्की तथा उनके दो अज्ञात साथी हैं। पुलिस ने जस्सियां रोड स्थित महावीर होम कालोनी निवासी परमिंदर सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ के दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वो नगर निगम जोन डी में बिल बांटने का काम करता है। दाेनों आरोपित उसे थोड़ा बहुत जानते हैं। 6 सितंबर की रात 10 बजे दोनों उनके घर आए। आरोपितों ने कहा कि वो उधर आए थे, इस लिए सोचा के आपसे भी मिलते चलें। उनके घर चाय पीने के बाद रात 10.40 बजे दोनों चले गए। वो भी परिवार समेत सो गया।

अगली सुबह सोकर उठा ताे देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। रसोई में रखे दोनों सिलेंडर गायब थे। जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो पाया कि रात करीब 2.30 बजे दोनों आरोपित अपने दो साथियों के साथ सीढ़ी लगा कर उनकी लाबी में आ गए। वहां से रसोई में घुस कर चोरी की और फरार हो गए। जनकराज ने कहा कि आरोपितों के ठिकानें पर दबिश दी गई थी। मगर दोनों फरार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.