Ludhiana Today 14th October 2021 : जैन समुदाय के चातुर्मास से संबंधित आज होंगे कई कार्यक्रम, जानिए और क्या खास है
जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास चल रहा है। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइं चातुर्मास सभा सुबह 8.30 बजे और जनता नगर जैन स्थानक चातुर्मास सभा सुबह 8.30 बजे शुरू होगी। जैन मुनि संगत के बीच प्रवचन करेंगे।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 14 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
जैन स्थानकों में कार्यक्रम
जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास चल रहा है। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइं चातुर्मास सभा सुबह 8.30 बजे और जनता नगर जैन स्थानक चातुर्मास सभा सुबह 8.30 बजे शुरू होगी। जैन मुनि संगत के बीच प्रवचन करेंगे। इसके अलावा भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से व्हीलचेयर वितरण समारोह एसएस जैन सभा में सुबह 10.00 बजे होगा।
आज होगा मेघनाथ का वध
नवरात्र के मौके पर शहर के अलग अलग स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। कई इलाकों में श्री रामलीला हो रही हैं। श्री रामलीला दरेसी मैदान में मेघनाथ वध मंचन शाम 5.00 बजे, न्यू महादेव नगर ग्यासपुरा में श्री रामलीला का मंचन रात 10.00 बजे, हरकृष्ण नगर ग्यासपुरा में अवध रामलीला क्लब की ओर से श्री रामलीला का मंचन रात 10.00 बजे, ग्यासपुरा पीपल चौक में श्री रामलीला का मंचन रात 10.00 बजे और नवरात्रा उत्सव पर श्री दुर्गा माता मंदिर में कंजक पूजन व ब्रह्मभोज सुबह 10.00 बजे होगा।
करवां इवेंट
शहर के लेडीज क्लबों में करवां इवेंट की धूम चल रही है। वीरवार को दि सूज रेस्टोरेंट में प्री करवा इवेंट सुबह 11.30 बजे और फ्री बर्ड्स की ओर से हुस्न-ए-करवा इवेंट केजी होटल में दोपहर 2.00 बजे होगा।
पटियाला में यह रहेगा आज खास
नवरात्र
श्री काली देवी जी के मंदिर में रामनवमी के अवसर मेला सुबह 5 बजे से।
वैक्सीनेशन
सरकारी राजिंदरा अस्पताल, माता कौशल्या अस्पताल व त्रिपड़ी टाउन सीएचसी में कोविड की वैक्सीनेशन सुबह नौ बजे से।
धरना
मृतक बिजली मुलाजिम आश्रित संघर्ष कमेटी का पावरकाम मुख्यालय के सामने धरना सुबह नौ बजे।
बेरोजगार लाइनमैन यूनियन का पावरकाम मुख्यालय के सामने धरना सुबह नौ बजे से।
श्रीरामलीला
राघोमाजरा के श्री राम लीला मैदान में श्री राम लीला का मंचन रात 8.30 बजे से।
जोड़ियां भट्ठियां में रायल यूथ क्लब की ओर से श्रीरामलीला मंचन रात 8.30 बजे से।