लुधियाना सेवा केंद्रों में काम ठप, वेतन कटौती से भड़के कर्मचारियों ने शुरू की कलम छोड़ हड़ताल
लुधियाना के सेवा केंद्र कर्मचारियों ने वेतन कटौती के विरोध में कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे सरकारी सेवाओं का कामकाज ठप हो गया है।
-1791788734689_m.webp)
वेतन कटौती को लेकर कर्मचारियों ने की हड़ताल।
HighLights
वेतन कटौती के विरोध में सेवा केंद्र कर्मचारियों की हड़ताल
लुधियाना में सरकारी सेवाओं का कामकाज पूरी तरह ठप
कर्मचारियों ने वेतन कटौती वापस लेने की मांग की
जागरण संवाददाता, लुधियाना। वेतन कटौती के विरोध में सेवा केंद्र कर्मचारियों ने सोमवार को कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। इस वजह से यहां कामकाज बंद हो गया है। लोग परेशान है। उनके काम नहीं हो पा रहे हैं।
सीएम के जलाए पुतले
इससे पहले कर्मचारियों ने भारत नगर चौक से डीसी कार्यालय स्थित सेवा केंद्र तक रोष रैली निकाली और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सुविधा केंद्र में धरना लगा कर बैठ गए हैं। बाद में मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाएंगे।
वेतन में हुई है कटौती, कर्मचारियों का आरोप
सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन के सतनाम सिंह का आरोप है कि कर्मचारियों के वेतन में तीन से चार हजार रुपये तक की कटौती की गई है। पहले कई कर्मचारियों को करीब 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। लेकिन अब कुछ कर्मचारियों को छह हजार और कई को 9500 रुपये या इससे भी कम वेतन दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
यूनियन नेताओं ने कहा कि पहले कर्मचारियों और कंपनियों के बीच वेतन को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन अब उसकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कटौती तुरंत वापस लेने और सहमति के अनुसार पूरा वेतन देने की मांग की है।
https://t.co/NZycDdAEeq
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) October 12, 2026
कर्मचारियों ने दी आंदोलन करने की चेतावनी
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल में बदला जाएगा। हड़ताल के कारण सेवा केंद्रों में प्रमाणपत्र, दस्तावेज और अन्य सरकारी सेवाओं के काम प्रभावित हुआ है।
यहां आए हुए लोगों के दस्तावेज जिसमें जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अन्य सेवाओं के काम नहीं हो पा रहे हैं। कई लोग वापस चले गए हैं तो कुछ अभी इंतजार कर रहे है। उन्हें लग रहा है कि शायद हड़ताल बंद हो जाएगी।
लेकिन कर्मचारी अभी हड़ताल जारी रखेंगे बताया जा रहा है कि शाम को मीटिंग होगी। उसके बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को भेजा नोटिस, DA बकाया हलफनामे पर फंसा पेंच
