Move to Jagran APP

सावन में रुद्राभिषेक से महादेव जल्द होते है प्रसन्न: स्वामी देवेश्वरनंद

सेवक मंडल की ओर से दरेसी स्थित वेद मंदिर में भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक प्रधान कीमती लाल जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके सेवक मंडल के सदस्यों ने भगवान शंकर का दूध दही घी शहद गंगाजल शक्कर और गन्ने के रस से अभिषेक करवाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 06:27 PM (IST)
सावन में रुद्राभिषेक से महादेव जल्द होते है प्रसन्न: स्वामी देवेश्वरनंद
सावन में रुद्राभिषेक से महादेव जल्द होते है प्रसन्न: स्वामी देवेश्वरनंद

संस, लुधियाना : सेवक मंडल की ओर से दरेसी स्थित वेद मंदिर में भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक प्रधान कीमती लाल जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके सेवक मंडल के सदस्यों ने भगवान शंकर का दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, शक्कर और गन्ने के रस से अभिषेक करवाया। अभिषेक के पश्चात सेवक मंडल के सदस्यों ने बहुत ही सुंदर ढंग से कमल के फूल, बेल आदि से शिवलिग पर श्रृंगार किया। पंडित सौरव शास्त्री व संस्कृत विद्यार्थियों ने महारुद्राभिषेक का कार्य पूर्ण विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करवाया। रुद्राभिषेक के दौरान सेवक मंडल के सदस्यों ने भोलेनाथ के जयघोष करके सारा वातावरण भक्तिमय कर दिया।

loksabha election banner

इस मौके दंडी स्वामी देवेश्वरानंद तीर्थ जी ने मंडल सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सावन के महीने में रुद्राभिषेक करने से महादेव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की प्रार्थना जल्दी सुन लेते हैं। इस पूरे माह में महादेव का जो भी भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ उनका पूजन और सिमरन करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।

इस दौरान कीमती लाल जैन ने कहा कि सेवक मंडल द्वारा हर वर्ष महानगर के विभिन्न मंदिरों में जाकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जाता है। इस अवसर पर कीमती लाल जैन, सचिन जैन, दीपक अरोड़ा, अनिल जैन जैन ग्लास हाउस, दीपक गुप्ता, शिवम मल्होत्रा, सिद्धार्थ बांसल, अनमोल शर्मा मोंटी, जसविदर सिंह पाली आदि उपस्थित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.