बेलपत्री महोत्सव में की भोले बाबा की महाआरती
हर वर्ष की तरह सेवक मंडल की ओर से प्राचीन संगला शिवाला मंदिर में महंत नारायण पुरी व महंत दिनेश पुरी की अध्यक्षता में बेल पत्री महोत्सव का आयोजन किया गया।
संस, लुधियाना : हर वर्ष की तरह सेवक मंडल की ओर से प्राचीन संगला शिवाला मंदिर में महंत नारायण पुरी व महंत दिनेश पुरी की अध्यक्षता में बेल पत्री महोत्सव का आयोजन किया गया। सेवक मंडल के प्रधान कीमती लाल जैन की अगुआई में आयोजित इस समारोह में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अलौकिक श्रृंगार किया। महंत नारायण दास पुरी ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव को बेलपत्री चढ़ाने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते है। भगवान की पावन मन से की गई आराधना ही जीव को पार लगा सकती है। महोत्सव के दौरान सेवक मंडल की महिलाओं व विधायक अशोक पराशर पप्पी की पत्नी मीनू शर्मा ने भगवान शिव की 108 ज्योतियों से महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात सेवक मंडल के सदस्यों की ओर से भगवान शंकर को प्रीति भोज का प्रसाद लगाया गया। इसे श्रद्धालुओं में वितरित भी किया गया। इस मौके पर कीमती लाल जैन, सुकेश जोनी, सुशील कुमार, शिवम मल्होत्रा, विनय मैनी राजू, राजिद्र भनोट, दीपक गुप्ता, दीपक अरोड़ा, पवन, राघव सेठी, अनिल जैन, प्रभाकर शर्मा, मोंटी भोला, अशोक गुप्ता, राजीव भनोट, अनिल सूद, चमन लाल, शिवम अग्रवाल, करण, संजीव राजपूत, राजीव टंडन, केके सूरी, राजेश जैन बाबी, गोरा थापर आदि मौजूद थे।