Move to Jagran APP

सेवा के लिए निमंत्रण का इंतजार न करें : साध्वी रत्न संचिता

तपचंद्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर साध्वी रत्न संचिता महाराज नवकार साधिका महासाध्वी सुन्नैया महाराज साध्वी अरणवी महाराज साध्वी अर्षीया महाराज ठाणे -6 के सानिध्य में शनिवार को धर्म सभा का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 05:57 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 05:57 PM (IST)
सेवा के लिए निमंत्रण का इंतजार न करें : साध्वी रत्न संचिता

संस, लुधियाना : तपचंद्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज, कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर साध्वी रत्न संचिता महाराज, नवकार साधिका महासाध्वी सुन्नैया महाराज, साध्वी अरणवी महाराज, साध्वी अर्षीया महाराज ठाणे -6 के सानिध्य में शनिवार को धर्म सभा का आयोजन हुआ।

loksabha election banner

साध्वी रत्न संचिता महाराज ने कहा कि कभी-कभी निष्काम सेवा भावना का आदर्श निभाओ। परिवार सेवा में स्वार्थ छिपा हुआ है, पर निस्वार्थ सेवा करो। सेवा से यश फैलता है और बुरे कर्म नाश होते हैं। शास्त्रों में दो तरह की सेवा का जिक्र आता है। सकाम सेवा व निष्काम सेवा। सकाम सेवा में मतलब अर्थात अपना स्वार्थ छिपा होता है। निष्काम सेवा में कोई स्वार्थ नहीं होता। सेवा के लिए कभी निमंत्रण या इंतजार नहीं करना। जब भी लगे की सेवा की जरुरत है, तुरंत खड़े हो जाओ। सेवा दिल को सच्ची खुशी देने वाला बहुत बड़ा ख्जाना है। एक कहावत जगत में प्रसिद्ध है कि सेवा से मेवा मिलता है। अरे मेवा सा शरीर पुष्ट होता है। और सेवा से आत्मा पुष्ट होती है। गुरुदेव ने कहा कि जिदगी में मां, महात्मा और परमात्मा से बढ़कर और कुछ भी नहीं है।

इस अवसर पर सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन ने कहा कि नवदीक्षिता साध्वी आर्यनंदा की बड़ी दीक्षा महोत्सव रविवार को एस एस जैन स्थानक में 8.30 से 9.30 तक होगी। जिसमें महासाध्वी वीणा महाराज मंगल दीक्षा पाठ सुनाएंगे।

इस अवसर पर एसएस जैन सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, नीलम जैन कंगारु, मोती लाल जैन, विनोद जैन गोयम, रविदर जैन भ्राता, विपन जैन, युवक संघ अध्यक्ष संजय जैन व समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण, विजय जैन जैन पैकेवल, फूलचंद जैन शाही लिवास, अनिल जैन बावा, गुरु कृपा सेवा सोसायटी अध्यक्ष वैभव जैन व कार्यकारी सदस्यगण आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.