Move to Jagran APP

गुरु आज्ञा में ही धर्म है: साध्वी रत्न संचिता

एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस के तत्चाधान में महासाध्वी वीणा म. जी सा. के शुभ आशीर्वाद से चातुर्मास सभा जारी है। इस सभा में साध्वीरत्न संचिता जी म. सा. ने आए श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो आज्ञाकारी है गुरु की आज्ञा को शिरोधार्य करता है गुरु के निर्देश का अनुसरण करता है। वह विनीत है वह विनयवान कहा जाता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 06:38 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 06:38 PM (IST)
गुरु आज्ञा में ही धर्म है: साध्वी रत्न संचिता

संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस के तत्चाधान में महासाध्वी वीणा म. जी सा. के शुभ आशीर्वाद से चातुर्मास सभा जारी है। इस सभा में साध्वीरत्न संचिता जी म. सा. ने आए श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो आज्ञाकारी है, गुरु की आज्ञा को शिरोधार्य करता है, गुरु के निर्देश का अनुसरण करता है। वह विनीत है, वह विनयवान कहा जाता है। ऐसा विनयवान शिष्य गुरु के इंगित और आकार को समझता है, यानि गुरु के इशारों को समझता है, भाव को पहचानता है। गुरु को बोलने की जरूरत नहीं होती कि वे क्या चाहते है। वह उनके भाव को समझकर कार्य करता है। जो पुत्र पुत्री आज्ञाकारी होते है, वे अपने माता पिता को अधिक प्रिय होते है। उनकी कृपा का आशीर्वाद का सुर्वषण उन पर अधिक होता है। हर व्यक्ति, हर बच्चे बड़ो से सब कुद प्राप्त तो करना चाहते है, कितु सेक्रीफाइस नहीं करना चाहता है, लेना चाहता है। लेकिन अपने माता पिता अथवा गुरु के लिए कुर्बानी नहीं करना चाहता है। इस अवसर पर सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, सुभाष जैन, रविदर जैन भ्राता आदि समस्त पदाधिकारी शामिल थे।

loksabha election banner

अखंड जाप पाठ व लोगस्स पाठ वाले सम्मानित

संस, लुधियाना : महावीर जैन युवक संघ ने विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन वाले को किया सम्मानित। यह समारोह महावीर भवन सिविल लाइंस जैन स्थानक में महावीर जैन युवक संघ के अध्यक्ष संजय जैन ने किया। इस अवसर पर संजय जैन ने कहा कि ऐसे गतिविधियों से श्रावक श्राविकाओं में धर्म का प्रचार व प्रसार होता रहता है। आज अखंड जाप सहित लोगस्स पाठ में सेवा निभाने वालों को सम्मानित किया गया है। इस धर्म मुहिम को आगे भी जारी रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.