Move to Jagran APP

भक्ति करने का अर्थ पूजा व मंत्र जाप नहीं : मुकेशानंद

श्री प्रेम धाम प्रमुख 1008 महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित मुकेशानंद गिरी महाराज के जन्मदिन पर शिव वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुबंर व समाज टीसी एंड संस के विनोद बांसल ने उनको शुभकामनाएं दी। बिट्टू गुबंर व विनोद बांसल ने कहा कि श्री मुकेशानंद गिरी ने मानवता की सेवा को अपना धर्म बना कर सेवा कर रहे है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 01:24 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 01:24 AM (IST)
भक्ति करने का अर्थ पूजा व मंत्र जाप नहीं : मुकेशानंद
भक्ति करने का अर्थ पूजा व मंत्र जाप नहीं : मुकेशानंद

संस, लुधियाना : श्री प्रेम धाम प्रमुख 1008 महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित मुकेशानंद गिरी महाराज के जन्मदिन पर शिव वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुबंर व समाज टीसी एंड संस के विनोद बांसल ने उनको शुभकामनाएं दी। बिट्टू गुबंर व विनोद बांसल ने कहा कि श्री मुकेशानंद गिरी ने मानवता की सेवा को अपना धर्म बना कर सेवा कर रहे है।

loksabha election banner

उन्होंने कई भटके लोगों को मार्गदर्शन दे धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है। इसके अलावा कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी अन्य कुरीतियों को प्रवचनों के माध्यम से जड़ से खत्म करने का संदेश दिया है। वह देश में हीं नही, विदेशों की धरती पर जाकर भी सनातन धर्म का बढ़चढ़ कर प्रचार करते आ रहे है। हर महीने 110 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जाता है। प्रति माह स्कूली बच्चों को चेक भी बांटे जाते है।

मुकेशानंद गिरी महाराज ने भक्तों को भक्ति का मूल उद्देश्य बताते हुए कहा कि भक्ति करने का अर्थ सिर्फ पूजा या मंत्र जाप करना नहीं है। सही भक्ति मन के अंदर के भावों से होती है।आपके मन के अंदर जो भाव है वही आपकी सच्ची भक्ति की गहराई को बताती है। समाज को बिट्टू गुबंर व विनोद बांसल जैसे समाज सेवकों की बहुत आवश्यकता है। गुबंर ने लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन हजारों लोगों को राशन, लंगर, सब्जियां तथा घरेलू उपयोग की वस्तुएं बांटी हैं। लोगों को इनसे मानवता की सेवा करने की सीख मिलती है। कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं : स्वामी देवेश्वानंद

संस, लुधियाना : संत महापुरुषों के दर्शन सौभाग्य से प्राप्त होते हैं और उनका आशीर्वाद किस्मत वालों को मिलता है। उक्त शब्द मां भगवती क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का ने वेद मंदिर दरेसी रोड पर दंडी स्वामी देवेश्वरानंद तीर्थ महाराज से आशीर्वाद लेते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि संतों के मार्ग दर्शन के कारण ही आज मां भगवती क्लब के सभी सदस्य समाज भलाई के कार्यों मे लगे हुए हैं। इस मौके स्वामी तीर्थ ने कहा कि आज के महंगाई के युग में कन्या की शादी करना मुश्किल है, वहीं मां भगवती क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का द्वारा आपने साथियों के सहयोग से हर वर्ष गरीब लड़कियों की शादियां करवा कर समाज में एक मिसाल पेश की जा रही है। शास्त्रों में विदित है कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.