सुबह उठकर एक मिनट मुस्कुराइये, पूरे दिन की टॉनिक मिल जाएगी : महासाध्वी मीना
एसएस जैन स्थानक अग्र नगर में कोकिल कंठी उप-प्रवर्तिनी महासाध्वी मीना महाराज ठाणा-4 सुखसाता विराजमान हैं। अपने संदेश में महासाध्वी मीना म. ने कहा कि अपने दिन की शुरुआत प्रसन्नता और प्रणाम से करिए। जो व्यक्ति सुबह उठते ही एक मिनट भी मुस्कुराता है।
संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक अग्र नगर में कोकिल कंठी उप-प्रवर्तिनी महासाध्वी मीना महाराज ठाणा-4 सुखसाता विराजमान हैं। अपने संदेश में महासाध्वी मीना म. ने कहा कि अपने दिन की शुरुआत प्रसन्नता और प्रणाम से करिए। जो व्यक्ति सुबह उठते ही एक मिनट भी मुस्कुराता है। उसे पूरे दिन का पावर टॉनिक मिल जाता है और जो व्यक्ति मां बाप, गुरु और प्रभु के चरणों में घुटने टिकाता है, उसे जिदगी में कभी किसी से सामने घुटने नहीं टेकने पड़ते।
उन्होंने कहा कि जिस दिन तुम्हें अपने हाथ पैर और दिल पर भरोसा हो जाएगा। उसी दिन तुम्हारी अंतरात्मा कहेगी कि बाधाओं को कुचलकर तुम अकेले चलो। अंत में जीत तुम्हारी ही होगी। कभी भी खतरों से मत घबराओ, परेशानी उन्हीं के रास्तों में आती है। जो कुछ करने को उदत एवं तैयार होते है। दुनिया का सबसे मुश्किल काम है, अपने काम से काम रखना। उन्होंने आगे कहा कि अगर संसार में सुख चाहिए तो नीचे की ओर देखो। फिर हमारे मन में तृष्णा नहीं जागेगी। पर आज इंसान संतोष में न जी कर मर्यादाओं को तोड़ता हुआ जा रहा है। इसी का यह परिणाम है कि मिलावटें बढ़ती हुई चली जा रही है। माप तोल में गड़बड़ हो रही है। एक दूसरे की पेमेंट रोकी जा रही है। इसी लोभ के वशीभूत होकर आज इंसान रातों रात करोड़पति बनना चाहता है और इस चाह में इंटरनेट पर सोना चांदी का सट्टा लगा देता है व करोड़पति की बजाए रोडपति बन जाता है। घर से बेघर हो जाता है। आजकल धर्म स्थानों पर भी लोग इच्छा पूरी करने आते है। खत्म करने के लिए नहीं।