विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवान महावीर जीव सेवा सदन सात मंजिला बनेगा, 2000 पक्षियों के रहने व भोजन की व्यवस्था होगी

By JagranEdited By:
Published: Fri, 29 Apr 2022 08:05 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2022 08:08 PM (IST)

वर्तमान गछाधिपति श्रृतभास्कर जैनाचार्य श्रीमद विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर महाराज सा. एवं श्रमण-श्रमणी मंडल की तारक निश्रा में भगवान महावीर जीव ...और पढ़ें

भगवान महावीर जीव सेवा सदन सात मंजिला बनेगा, 2000 पक्षियों के रहने व भोजन की व्यवस्था होगी
भगवान महावीर जीव सेवा सदन सात मंजिला बनेगा, 2000 पक्षियों के रहने व भोजन की व्यवस्था होगी

संस, लुधियाना : वर्तमान गच्छाधिपति श्रृतभास्कर जैनाचार्य श्रीमद विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर महाराज सा. एवं श्रमण-श्रमणी मंडल की तारक निश्रा में भगवान महावीर जीव सेवा दल न्यू किचलू नगर, नजदीक गोबिद गोधाम हंबड़ा रोड में जीव सेवा सदन का भव्य शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भगवान महावीरा जीव सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में हुआ। इस भव्य शिलान्यास कर्ता का लाभ शीलावंती जैन धर्मपत्नी लाला ज्ञानचंद जैन, मातृश्री नरेश कुमार जैन, सुरेश कुमार जैन, राकेश जैन, जगराओ वाले मैसर्ज एसपी गारमेंटस लुधियाना के तत्वाधान में संपन्न हुआ। मंच संचालन की भूमिका संजय जैन एमसंस ने बाखूबी निभाई और इसकी महत्ता बताते हुए कहा कि भगवान महावीर जीव सेवा दल का प्रोजेक्ट हमारे कुछ साथियों के कारण शुरू किया जा रहा है। पंजाब का यह एकमात्र पक्षियों के लिए टावर बनाया जा रहा है। इसमें पक्षियों के रैनबसेरा व उनके रहन सहन व खान पान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए बकायदा डयूटियां लगाई जाएंगी। ताकि इस व्यवस्था को उच्चस्तर पर खड़ा किया जा सके।

घायल पक्षियों का इलाज भी होगा : राकेश जैन

इस अवसर पर लाभार्थी राकेश जैन एसपी गारमेंटस ने कहा कि भगवान महावीर जीव सेवा सदन के लिए छह से सात मंजिलों का टावर तैयार किया जा रहा है। जिसमें दो हजार के लगभग पक्षियों को रखा जाएगा। उनको दाना पानी की व्यवस्था को लेकर डयूटियां लगाई जाएगी। इसमें चार प्रोजेक्ट होंगे, जिनमें पक्षियों की संभाल, घायल पक्षी की देखरेख, घायल गायों का ईलाज एवं निशुल्क डिस्पेंसरी खुली जाएगी। यह आपने आप नादर्न इंडिया में तीसरे नंबर पर बनाया जा रहा है। इससे पहले गुजरात, राजस्थान व दिल्ली में बना हुआ है।

जीव सेवा और दया दोनों में अंतर है: आचार्य श्री धर्मधुरंधर सूरि.

इस अवसर पर आचार्य धर्मधुरंधर सूरीश्वर महाराज ने अपने उदबोधन में कहा कि भगवान महावीर ने गऊ को सर्वश्रेष्ठ बताया है। उन्होंने कहा कि जीव सेवा और दया दोनों में अंतर है। हम यह मुहिम पशु पक्षियों तक ही समिति नहीं रखनी होगी। दूसरी जगह पर पडे़ पक्षियों की संभाल सेवा करनी होगी, यह हमारा सामाजिक दायित्व भी है। इस दौरान सुशील जैन मोही, संजीव जैन शाह ने गुरुदेवों के भजन गाकर माहौल को धर्ममय बना दिया।

ये भी बने शिलान्यास उत्सव के गवाह

इस अवसर पर इंद्र मोहन जैन काला सी मोहन, नेम जैन, प्रवीण जैन, संजय जैन एमसंस, मनोज जैन वासु, अतुल जैन पदावती, अश्वनी जैन बिटटू, विनोद जैन वीबी ओसवाल, संजीव जैन जैन उदय, राजीव जैन डीपी, जीतो लुधियाना चैप्टर से भूषण जैन, चीफ सेकेट्री राजीव जैन चमन, अशोक जैन शाल्स, संजीव जैन- करुण जैन सीए, भूषण जैन वीएस, अरूण जैन बबला, संजय जैन इंद्रा, एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस अध्यक्ष अरिदमन जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, जितेंद्र जैन श्रमण जी यार्न, विनय जैन अरिहंत, अशोक जैन मिन्नी किग, निर्मला गांधी, तरुण जैन, अजीत जैन, विपन जैन श्रमण स्वीटस, संजय जैन फैरो, संजीव जैन आत्म, राजन जैन केपी, राकेश जैन लक्की, महावीर जैन युवक संघ अध्यक्ष संजय जैन, नरेश जैन दुग्गड़, मनीष जैन अर्हम, राज कुमार जैन, संजीव जैन शाह जी, अजय जैन, दीपक बख्शी, अनिल जैन, सृजल जैन, विजय जैन आत्म पैकेज, डा. संदीप जैन, रमेश जैन स्वास्तिक, ललित जैन, सुंदर दास धमीजा, संजय जैन महावीर डाइंग, विक्रम जैन आदित्य, रुप लाल जैन, पुनीत जैन, प्रफुल्ल जैन, विनीत जैन, पंकज जैन मलकस, आदि ने इस भव्य उत्सव के गवाह बने।