आचार्य सम्राट श्री शिवमुनि म. विश्व शांति पुरस्कार से सम्मानित
श्रमण संघीय चतुर्थ पट्टधर आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि महाराज को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्व शांति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।
संस, लुधियाना : श्रमण संघीय चतुर्थ पट्टधर आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनि महाराज को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्व शांति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आचार्य श्री को उनके 79वें जन्मोत्सव पर बलेश्वर सूरत में प्रदान किया गया। यह जानकारी देते श्रावक समिति के राष्ट्रीय मंत्री राजन जैन केपी ने कहा कि यह पुरस्कार आचार्य श्री को आत्म ध्यान के द्वारा विश्व में शांति और आनंद फैलाने के कार्य के लिए प्रदान किया गया। आचार्य श्री को पर्व में भी अनेक सम्मान एवं अलंकारों से अलंकृत किया गया।
देश भर के गुरु भक्तों ने भेजे बधाई संदेश
आचार्य सम्राट डॉ. शिवमुनि महाराज का 79वां जन्मोत्सव अवध संगरीला, बलेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति में शिवाचार्य समवसरण की शोभा बढ़ा रही थी। सर्वप्रथम एक घंटा वीतराग साधिका निशा जैन द्वारा सामायिक कराई। इस दौरान सहमंत्री शुभ मुनि महारा ने ओजस्वी वक्तव्य व मधुर गीत के साथ शुभकामनाएं प्रदान करते हुए देश भर से प्राप्त सामायिक एवं एकासन की संख्या सबको अवगत कराई। आल इंडिया काऊंसिल आफ ह्यूमन लिबटीर्ज एंड सोशल जस्टिस संस्था के चेयरमैन डॉ. एंथोनी राजू एवं डॉ. आनंदराज ने सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री को मानवता, सरलता और विश्वशांति का महापुरुष बताया। छठा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्व शांति पुरस्कार प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि आचार्य श्री समग्र विश्व में आत्म ध्यान द्वारा जो आनंद फैला रहे है। वह सबको अपनाना चाहिए। आचार्य श्री ने कहा कि यह अवार्ड या सम्मान मेरा नहीं, अपितु जैन धर्म, विश्व शांति और अहिसा का है। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का जीवन मानव मात्र के लिए प्रेरणास्त्रोत था। आज मेरे शरीर का जन्म दिवस है, आत्मा तो अजर, अमर व अविनाशी है। आप सब ने मुझे बधाई दी, मैं आप सबको बधाई देता हूं। इस अवसर पर मुनि वृंद से प्रवचन प्रभाकर शमित मुनि, निशांत मुनि, सेवारत्न शाश्वत मुनि महाराज सा आदि ने बधाई प्रदान करते हुए अपनी भाव वंदनाएं प्रस्तुत की।