श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का किया श्रृंगार
सावन संक्रांति के मौके पर सेवक मंडल द्वारा प्राचीन संगला शिवाला मंदिर में महंत नारायण पुरी और महंत दिनेश पुरी की अध्यक्षता में बेल पत्री महोत्सव का आयोजन किया गया।
संस, लुधियाना : सावन संक्रांति के मौके पर सेवक मंडल द्वारा प्राचीन संगला शिवाला मंदिर में महंत नारायण पुरी और महंत दिनेश पुरी की अध्यक्षता में बेल पत्री महोत्सव का आयोजन किया गया। सेवक मंडल के प्रधान कीमती लाल जैन की अगुवाई में आयोजित इस समारोह में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अलौकिक श्रृंगार किया।
महंत नारायण पुरी ने बेलपत्री महोत्सव पर जानकारी देते हुए बताया कि सावन मास में भगवान शिव को बेलपत्री चढ़ाने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं। भगवान की पावन मन से की गई आराधना ही जीव को पार लगा सकती है। महोत्सव के दौरान सेवक मंडल की महिलाओं ने भगवान शिव की 108 ज्योतियों से महाआरती की। महाआरती के पश्चात सेवक मंडल के सदस्यों ने भगवान शंकर को विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद लगाया। इस मौके पर कीमती लाल जैन, सुकेश जोनी, सुशील कुमार, तरसेम गर्ग, चमन लाल, दीपक गुप्ता, पीयूष प्रभाकर, अनिल जैन, राहुल कपूर, प्रवीण गाबा, मुलखराज मल्ली, गगन मल्होत्रा, अनमोल कपूर, राघव सेठी आदि मौजूद रहे।