हजारों बच्चों ने एक साथ किया हनुमान चालीसा का पाठ
दरेसी के ऐतिहासिक मैदान में हजारों बच्चों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।
संस, लुधियाना : हिंदू न्याय पीठ ने शनिवार को संत समाज की छत्रछाया में हनुमान चालीसा के पाठ का महासमागम कराया। दरेसी के ऐतिहासिक मैदान में हजारों बच्चों ने एक सुर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
समागम में महंत रामेश्वर दास त्यागी, स्वामी आध्यात्मानंद, स्वामी दयानंद सरस्वती, नामधारी समाज के अनुयायी स्वामी राजेश्वरी, महंत नारायण पुरी, गुरु आनंद अत्री, भाई देवेंद्र सूद ने पहुंच कर बच्चों का मार्गदर्शन किया। भजन गायक कुमार संजीव व शिव भारद्धाज के साथ बच्चों ने एक सुर में पाठ करते हुए माहौल भक्तिमय बना दिया।
इससे पूर्व नामधारी गुरु ठाकुर दलीप सिंह के निर्देशानुसार नामधारी समाज ने हवन कर समारोह में अपना अतुल्य योगदान दिया। समारोह में उत्तर प्रदेश उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज का पहुंचने पर हिंदू न्यायपीठ के प्रवक्ता प्रवीण डंग ने स्वागत किया। साक्षी महाराज ने समारोह को प्रशंसनीय बताया।
उन्होंने कहा कि किसी समाज को नष्ट करना हो तो उसकी संस्कृति को नष्ट किया जाता है और ऐसा न हो इसलिए बच्चों को आरंभ से ही अपने धर्म अपनी संस्कृति से परिचित कराना अनिवार्य है। तभी हमारे धर्म की नींव मजबूत होगी।
प्रवक्ता प्रवीण डंग ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास व उन्हें अपने धर्म व संस्कृति से जोड़ने के लिए संगठन द्वारा संत समाज के मार्गदर्शन में किया जा रहा प्रयास है और उनके प्रयास के चलते आगामी दिनों में पूरे देश में ऐसे आयोजन होंगे। संगठन से भूपिदर बंगा, जगदीश रिकू, योगेश धीमान, प्रमोद सूद, गुरविदर छतवाल, माणिक डंग, अंकित बत्रा, नरिदर गुप्ता, राजेश शर्मा, जगजीत मानक, पंडित राजन शर्मा, पवन राणा, अजय सचदेवा, सुरेश कौशिक, शुभम, अभिषेक धीमान, प्रभात, मंगा, भोला, कृष्ण डंग, राहुल आदि शामिल हुए। इन्हें संगठन ने किया सम्मानित
गणमान्यों में विधायक सुरिदर डावर, लीना टपारिया, रितेश परमार, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा, भावाधस नेता विजय दानव, शिअद जिला प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लों, पार्षद यशपाल चौधरी, आरडी शर्मा, पार्षद पति विपन विनायक, बिट्टू गुंबर, अरुण गोयल, दर्शन अरोड़ा, अशोक धीर, बलबीर गुप्ता, कुलदीप जैन, सुनील मेहरा, सुशील पराशर, पार्षद गुरदीप सिंह नीटू, राजीव टंडन, सुंदरदास धमीजा, एडीसीपी राज कुमार जल्होत्रा, अश्वनी बहल आदि का संगठन सदस्यों ने सम्मानित किया।