विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana Lockdwon: दुगरी में पुलिस ने शुरू की अनाउंसमेंट व बैरिकेडिंग, जानें किन आवश्यक सेवाओं के लिए मिलेगी छूट

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 18 Apr 2021 05:40 PM (IST)

लुधियाना प्रशासन ने दुगरी अर्बन एस्टेट फेज 1 व 2 में रविवार की रात नौ बजे से अनिश्चितकाल के लिए ...और पढ़ें

लुधियाना के दुगरी एरिया में टोटल लॉकडाउन की अनाउंसमेंट करती हुई पुलिस।
लुधियाना के दुगरी एरिया में टोटल लॉकडाउन की अनाउंसमेंट करती हुई पुलिस।

लुधियाना, जेएनएन। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने दुगरी अर्बन एस्टेट

फेज 1 एवं 2 में रविवार रात 9 बजे से अनिश्चितकाल के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। इस दौरान किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पूरे इलाके को सौ फीसद सील किया जाएगा। जिला मैजिस्ट्रेट वरिंदर शर्मा के आदेश मिलते ही पुलिस इलाके में सक्रिय हो गई है। पुलिस की टीमों ने दोपहर बाद से ही एरिया के तमाम मोहल्लों में बने गेट बंद करना शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग की जा रही है।

साथ ही, लोगों को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। इससे लोगों में रोष भी है। उनका तर्क है कि यदि रात को लॉकडाउन लगना है तो दोपहर बाद ही इतनी सख्ती क्यों की जा रही है। लॉकडाउन को लेकर एरिया में पुलिस के वाहन बकायदा अनाउंसमेंट भी कर रहे हैं। लोगों को यह समझाया जा रहा है कि इलाके में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है, बड़ी संख्या में केस सामने आए हैं, ऐसे में वे कोरोना मानकों का पूरा पालन करें और अपने घरों में ही रहें।

दुगरी के कई क्षेत्रों में अस्थायी बैरिकेडिंग करके लोगों का आवागमन रोक दिया गया है।

आवश्यक सेवाओं के लिए रहेगी छूट

-अस्पताल, मेडिकल स्टोर, मेडिकल टेस्ट कराने आदि की छूट होगी।

-दूध,सब्जी, फल, राशन, रसोई गैस एवं अन्य जरूरत के अनुसार खाने पीने के पदार्थ, एवं पके हुए भोजन की होम डिलिवरी की इजाजत होगी।

- टेलिफोन, बिजली, सीवरमैन, कूड़ा कलेक्शन, केबल इत्यादि से जुड़े कर्मियों को लाकडाउन में आने-जाने की छूट होगी। इसके लिए संबंधित अथारिटी से जारी पहचान पत्र होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें - लुधियाना के दुगरी फेज 1 व 2 में संडे नाइट से टोटल लॉकडाउन, रात 9 बजे के बाद नो एंट्री

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।