लुधियाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी किए वीडियो गीत, 'तुसी होसला न छड्डियो साडी कोशिश जारी ऐ'
लुधियाना पुलिस ने शुक्रवार एक वीडियो गीत तैयार कर रिलीज किया। पुलिस की अधिकारिक फेसबुक वाल पर अपलोड करने के एक ही घंटे में उसे 3 हजार से ज्यादा व्यूज मिले। शहर की एनजीओ फिक्की के सहयोग से इस वीडियो को तैयार किया गया।
लुधियाना, जेएनएन। कोरोना काल के दौरान मायूसी के दौर से गुजर रहे लोगों में सकारात्मक ऊर्जा भरने के लिए लुधियाना पुलिस ने शुक्रवार एक वीडियो गीत तैयार कर रिलीज किया। पुलिस की अधिकारिक फेसबुक वाल पर अपलोड करने के एक ही घंटे में उसे 3 हजार से ज्यादा व्यूज मिले। गीत के बोल हैं... वक्त बदल ही जांदा, ऐहे मुढ तो जारी ऐ। घाटे वादे दी तां एह जिंदगी सारी है। सदा जित साडी ही होई, चाहे जुर्म बीमारी ऐ, तुसी होसला न छड्डियो साडी कोशिश जारी ऐ। शहर की एनजीओ फिक्की के सहयोग से इस वीडियो को तैयार किया गया। जिसमें एक प्राइवेट सिंगर के साथ थाना डिवीजन नंबर 3 प्रभारी सब इंस्पेक्टर मधुबाला ने अपनी आवाज दी है।
पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा कि इस वीडियो को बना कर जारी करने का मकसद लोगों के अंदर हौंसला पैदा करना है। कोरोना का कठिन समय चल रहा है। लोगों को एक मैसेज दिया गया है कि हर बुरे समय के बाद अच्छा समय जरूर आता है। कोई भी बीमारी हो, वो ठीक जरूर होती है। आप लोग अपना हौसला न छोड़े। सारा देश एक साथ है। लुधियाना पुलिस आप सबसे साथ है। इस तैयार करने में एनजीओ फिक्की के लेडीज विंग की मोनिका चौधरी का विशेष सहयोग रहा है।
सात जून तक जारी रहेगी डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन की हड़ताल
डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन पंजाब की शुक्रवार को वर्चुअल बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से हड़ताल को सात जून तक जारी रखने का फैसला किया गया। यह भी तय किया कि इस दौरान कोरोना से संबंधित काम जारी रखे जाएंगे। सात जून को मालेरकोटला में राज्य स्तरीय रोष मार्च किया जाएगा। इसमें भी कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। यूनियन के जिला प्रधान विकास जुनेजा ने कहा कि यूनियन की सरकार से मांग है कि जब तक स्टाफ पूरा नहीं किया जाता, तब तक नया जिला और डिविजन न बनाई जाए।