विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में नकली शराब बनाने की बड़ी फैक्ट्री पकड़ी, 570 पेटियां बरामद, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 04 Jul 2021 05:57 PM (IST)

थाना साहनेवाल में पंजाब आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज करके फैक्ट्री मालिक हरमोहन सिंह निवासी 1128 बसंत ऐवन्यू लुधियाना ...और पढ़ें

लुधियाना पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। फोटो-एएनआइ।
लुधियाना पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। फोटो-एएनआइ।

जासं, लुधियाना। आबकारी विभाग और लुधियाना पुलिस की टीम ने जीटी रोड जुग्याना स्थित जेम्को एक्सपोर्ट में गैर-कानूनी और नकली शराब के रैकेट का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। थाना साहनेवाल में पंजाब आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज करके फैक्ट्री मालिक हरमोहन सिंह निवासी 1128 बसंत ऐवन्यू, लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

यह कार्रवाई राजेश ऐरी, सहायक कमिश्नर आबकारी, लुधियाना, जंग बहादुर शर्मा एसीपी (हेडक्वार्टर), अमित गोयल (आबकारी अधिकारी), दीवान चंद (आबकारी अधिकारी) की निगरानी में की गई। इसमें इंस्पेक्टर गोपाल शर्मा, वरिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, नवनीश ऐरी, यशपाल, इंचार्ज सीआई ए-3, हरजाप सिंह एएसआइ सीआईए-3, विनोद कुमार एएसआई और अन्य आबकारी और सीआईए का स्टाफ शामिल था।

छापामारी के दौरान 570 पेटियां गैर-कानूनी और जाली शराब की बरामद की गईं। बड़ी संख्या में बिना लेबल लगी शराब बरामद भी की गई है। सारी शराब बिना होलोग्राम के पाई गई है। कुछ खाली गत्ते के बक्से भी मिले हैं। पता चला है कि फैक्ट्री का प्रयोग गैर-कानूनी शराब बेचने के लिए किया जा रहा था। फैक्ट्री का मालिक हरमोहन सिंह, दो अन्य आरोपित जगवंत सिंह उर्फ जग्गा और संजू मिलीभगत से अवैध शराब की तस्करी करते थे। 

शराब व हेरोइन तस्करी करते दो गिरफ्तार 

जासं, लुधियाना। बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हेराेइन और अवैध शराब बरामद की गई है। आरोपितों पर दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।  

थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने प्रताप चौक इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान कार सवार व्यक्ति को 5 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित मनोहर नगर निवासी अश्वनी कुमार है। वह एसेंट कार में शराब तस्करी करता है, इसकी सूचना मिलने पर उसे काबू कर लिया गया।

इसी तरह, थाना मोती नगर पुलिस ने समराला चौक में नाकाबंदी के दौरान स्कूटर सवार व्यक्ति को 10 ग्राम हेराेइन के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपित गोशाला रोड स्थित पुरानी माधोपुरी की गली नंबर 1 का सचिन शर्मा है। पकड़े जाने के समय वह स्कूटर पर सवार होकर हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए जा रहा था।