युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपित काबू, वारदात के बाद भाग गया था कठुआ
पुलिस ने गांव इस्सेवाल के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक अन्य आरोपित को काबू कर लिया है। वह वारदात के बाद अपने पैतृक गांव जम्मू-कश्मीर के कठुआ भाग गया था।
जासं, लुधियाना: पुलिस ने गांव इस्सेवाल के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक अन्य आरोपित को काबू कर लिया है। वह वारदात के बाद अपने पैतृक गांव जम्मू-कश्मीर के कठुआ भाग गया था। उसे पुलिस ने आज सुबह गांव चक्क से गिरफ्तार किया है। डीआइजी रणबीर सिंह खटड़ा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दूसरे आरोपित भी जल्द काबू कर लिए जाएंगे।
बता दें कि शनिवार की देर रात कार में अपने दोस्त के साथ घूमने गई युवती से सामूहिक तौर पर दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पहली गिरफ्तारी सादिक अली निवासी बंगा नवांशहर बाद में जगरूप सिंह निवासी जसपाल बांगड़ को काबू किया था। इसके बाद तीसरे साथी सुरमू की भी गिरफ्तारी हो गई है। अब इस मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है। बता दें कि पुलिस आज देर शाम पहले पकड़े गए दो आरोपितों को अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि विधान सभा सैशन में मामला उठने के डर से पुलिस इस मामले में अपडेट बेहद जल्दी में दे रही है। पहले डीआइजी ने जगरूप को गिरफ्तार करते ही देर रात लुधियाना पहुंच अपने कार्यालय में जानकारी दी और सेशन शुरू होने के तुरंत बाद तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने मीडिया को तुरंत दी है।
स्केच देख कर मैनेजर ने पहचाने तीन लुटेरे, कार रोक पीटा और की थी लूट
जासं, लुधियाना: इस्सेवाल के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों के स्केच जारी होने के बाद एक अन्य पीडि़त सामने आया है। उसने कहा है कि इन्हीं लोगों ने उसे बंधक बना लूट की थी। यह व्यक्ति गोराया का निवासी वfरदर fसह है और लुधियाना में एक मॉल में कपड़े के शोरूम में मैनेजर है। वfरदर ने पहले तो वायरल हुई ऑडियो क्लिप से इनमें से एक की आवाज सुनी। बाद में स्केच जारी होने के बाद उसने 6 में से 3 आरोपितों को पहचान भी लिया है। उसका कहना है कि डेढ़ माह पहले उसके साथ हुई वारदात के बाद उसने शिकायत दी थी मगर पुलिस ने मामला दर्ज ही नहीं किया। उसकी इस बात से पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर से सवाल उठ गए हैं।