Move to Jagran APP

दहेज हत्या का मामलाः लुधियाना में आरोपितों की गिरफ्तारी काे लेकर लाेगाें ने निकाला कैंडल मार्च

दहेज हत्या का शिकार हुई मानवी गुप्ता मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने रविवार शाम सराभा नगर की किप्स मार्केट में कैंडल मार्च निकाला। उनकी मां थी कि आरोपितों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 09:57 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 09:57 AM (IST)
दहेज हत्या का मामलाः लुधियाना में आरोपितों की गिरफ्तारी काे लेकर लाेगाें ने निकाला कैंडल मार्च
दहेज हत्या का शिकार मानवी के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए किप्स मार्केट में कैंडल मार्च निकालते स्वजन।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। दहेज हत्या का शिकार हुई मानवी गुप्ता मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने रविवार शाम सराभा नगर की किप्स मार्केट में कैंडल मार्च निकाला। उनकी मां थी कि आरोपितों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। जानकारी देते हुए बलराज गर्ग ने बताया कि ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत सिविल लाइंस के प्रेम नगर इलाके में मानवी गुप्ता (31) ने 1 जनवरी की दोपहर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी।

loksabha election banner

मामले में थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने श्रय गुप्ता, उसके पिता सुरेश गुप्ता, मां नीरा गुप्ता, बहन नैनसी गुप्ता, संजली गुप्ता, बहनोई अतुल गुप्ता तथा विशाल गुप्ता के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। मामले में श्रय गुप्ता तथा उसके पिता सुरेश गुप्ता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। मगर सुरेश गुप्ता को अब इलाज के नाम पर डीएमसी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जबकि अन्य आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं।

राम बाग के निकट अग्र नगर इंक्लेव निवासी विनोद गुप्ता की बेटी मानवी गुप्ता की शादी 6 साल पहले हुई थी। जिससे उनका एक बेटा भी है। कैंडल मार्च में विनोद गुप्ता, विपन गुप्ता, योगेश गुप्ता, वैभव गुप्ता, रजत गुप्ता, नितिन गर्ग, तनवी गर्ग, नंदिता गुप्ता, बलराज गर्ग समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-नौकरी करने की जिद्द ने ली महिला की जान, लुधियाना में ड्राइवर ने पत्नी का गला घोंटा; वारदात के बाद फरार

शराब के नशे में पानी से भरे खेतों में गिरे व्यक्ति की मौत

 लुधियाना। नशे की अधिकता के चलते पानी से भरे खेतों गिरे व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कूमकलां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। एएसआइ बलवीर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गांव छंदड़ां निवासी 41 वर्षीय आनंद कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने खेत मालिक जगदीप सिंह के बयान पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आनंद गांव छंदड़ां स्थित नामधारी इंडस्ट्रीज में काम करता था। वो शराब पीने का आदी था।

फैक्ट्री मालिक व उसके साथी उसे शराब पीने से रोका करते थे। जिसके चलते 4 दिन पहले उसने वहां से काम छोड़ दिया। शनिवार रात वह शराब पीकर घर लौट रहा था। नशे की अधिकता के चलते वो खेतों में गिर गया। उसके बाद उससे उठा ही नहीं गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई। बलवीर सिंह ने बताया कि वो मूल रूप से बिहार के जिला सीवान के थाना बसंतपुर के गांव सूरजा पुर का रहने वाला था। गांव में उसकी पत्नी रेनू तथा दो बेटियां हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.