नित्यानंद जैन बने श्री पार्श्व वल्लभ जैन युवक मंडल के प्रधान
ेश, धर्म तथा संस्कृति की रक्षा के लिए युवा वर्ग को जागृत करते हुए पंज पीर रोड स्थित न्यू सूर्या विहार में मुनि मोक्षानंद विजय महाराज ने मंगलवार को युवाओं के साथ बैठक की।
संस, लुधियाना: देश, धर्म तथा संस्कृति की रक्षा के लिए युवा वर्ग को जागृत करते हुए पंज पीर रोड स्थित न्यू सूर्या विहार में मुनि मोक्षानंद विजय महाराज ने मंगलवार को युवाओं के साथ बैठक की। गच्छाधिपति जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सुरीश्वर की निश्रा में श्री सावलिया पार्श्वनाथ जैन मंदिर तथा आचार्य श्री जनक चंद्र सूरि उपाश्रय भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। मुनि ने 15 से 40 वर्ष तक के सभी युवाओं को एकत्रित किया और उनको धर्मभाव के साथ कर्तव्यनिष्ठा के प्रति जागृत किया। इस मौके पर श्री पार्श्व वल्लभ जैन युवक मंडल न्यू सूर्या विहार की स्थापना की गई। सभी युवकों ने गुरु भगवंत से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंडल के गठन के बाद नित्यानंद जैन को मंडल का प्रधान बनाया गया। कपिल जैन को मुख्य सलाहकार तथा कौशल जैन, विक्की जैन, सुव्रत जैन, हरित जैन, रक्षित जैन को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस मौके पर साध्वी प्रगुणा श्रीजी महाराज तथा साध्वी प्रियधर्मा श्रीजी महाराज के मार्गदर्शन में श्री पार्श्व वल्लभ जैन महिला मंडल की स्थापना की गई। नीलम जैन को मंडल की संरक्षिका बनाया गया।