Move to Jagran APP

Ludhiana Murder Case: युवक की हत्या मामले में 3 आरोपित गिरफ्त से दूर, पुलिस कर रही छापामारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 व्यक्तियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जिसमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि बाकी आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं गांव में मंगलवार को मृतक अवतार सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 09:42 AM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 09:42 AM (IST)
Ludhiana Murder Case: युवक की हत्या मामले में 3 आरोपित गिरफ्त से दूर, पुलिस कर रही छापामारी
लुधियाना में मृतक अवतार सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। (जागरण)

संस, समराला (लुधियाना)। समराला के पास गांव मजाली कलां में निहंग सिंहों की ओर से की गई हत्या मामले में अभी भी 3 आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 व्यक्तियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया, जिसमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि बाकी आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं गांव में मंगलवार को मृतक अवतार सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

loksabha election banner

गिरफ्तार किए गए आरोपित के नाम कुलबीर सिंह निवासी मजाली कला, हरदीप सिंह उर्फ लाडी निवासी मजाली कला, बलविंदर सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब, हरप्रीत सिंह उर्फ मोरू निवासी कूलेवाल, गुरसेवक सिंह सेवक निवासी कुलेवाल और कमलजीत सिंह गोल्डी निवासी ओटला है। वहीं आरोपित अर्श गुरु नानक रोड समराला, सतविंदर सिंह उर्फ बब्बू निवासी नीलों कला और सुखविंदर सिंह निवासी बेगोवाल अभी भी फरार है। समराला के डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा का कहना है कि पकड़े गए आरोपितों को पुलिस द्वारा बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा।

10 दिन पहले बिना बताए अपने घर से कही चली गई लड़की

बता दें कि, मंजाली कला में 10 के करीब निहंग सिंह द्वारा एक युवक गांव कूहली कला का कत्ल करने का मामला सामने आया था। मृतक युवक अवतार सिंह की एक लड़की निवासी मंजाली कला गांव के साथ फोन पर बात होती थी। लड़की सिमरन 10 दिन पहले बिना बताए अपने घर से कही चली गई थी। लड़की वालों ने शक के आधार पर आरोप लगाया कि नौजवान अवतार सिंह लड़की को कहीं ले गया है। लड़की के परिजन अवतार सिंह के घर जाकर उनको धमका कर आए थे कि वो उसे मार देंगे।

लड़के वालों के गांव से 7-8 व्यक्ति गांव कुलेवाल जहां निहंग सिंह को का डेरा बनाया हुआ है, जहां गुरुसेवक सिंह और बलविंदर सिंह जो फतेहगढ़ साहब से आकर यहां डेरे में रह रहे हैं उनसे बात की तो यह सब गांव मंजाली कला हरदीप सिंह लाडी के घर चले गए। जहां उसने अपने पशु वाले कमरे में निहंग सिंहों के साथ मिलकर पीटना शुरू कर दिया और बाकी युवक के साथ वालों को बाहर निकाल दिया। उसके बाद निहंग सिंह युवक को अपने डेरे में ले गए और वहां भी पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.