Move to Jagran APP

लुधियाना नगर निगम में 3717 कच्चे मुलाजिमों को पक्का करना नहीं अासान, जानें क्या है पेच

नगर निगम पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। नगर निगम में 2517 मुलाजिम कच्चे तौर पर काम कर रहे हैं जबकि 1056 सीवरमैन और 144 बेलदार भी कच्चे मुलाजिम के तौर पर कई सालाें से काम कर रहे हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 07:36 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 07:36 AM (IST)
लुधियाना नगर निगम में 3717 कच्चे मुलाजिमों को पक्का करना नहीं अासान, जानें क्या है पेच
सफाई सेवक, सीवरमैन व बेलदार के तौर पर कई सालों से काम कर रहे हैं कर्मचारी। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। मेयर बलकार सिंह संधू ने नगर निगम हाउस की बैठक में कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का प्रस्ताव भले ही पास कर लिया लेकिन इतनी बड़ी संख्या में मुलाजिमों को पक्का करना नगर निगम के लिए आसान नहीं है। लुधियाना नगर निगम काम कर रहे कच्चे मुलाजिमों की संख्या 3717 है जबकि खाली पद 1597 ही हैं। ऐसे में सभी मुलाजिमों को पक्का करना है तो नगर निगम को 2320 नए पद सृजित करने होंगे। जिससे नगर निगम निगम पर आर्थिक बोझ भी पड़ेगा।

loksabha election banner

आर्थिक तंगी से जूझ रहा नगर निगम

नगर निगम पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। नगर निगम में 2517 मुलाजिम कच्चे तौर पर काम कर रहे हैं जबकि 1056 सीवरमैन और 144 बेलदार भी कच्चे मुलाजिम के तौर पर कई सालाें से काम कर रहे हैं। कर्मचारी यूनियन भी लंबे समय से इन कर्मचारियों को पक्का करने की मांग कर रहे हैं। अब नगर निगम ने हाउस की बैठक में इन सभी कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास किया है, लेकिन निगम के सामने एक बड़ी चुनौती यह है कि कच्चे मुलाजिमों की संख्या खाली पदों की संख्या से बहुत ज्यादा है।

कच्चे मुलाजिमाें काे मिलता है 8500 रुपये वेतन

ऐसे में नगर निगम को इनको पक्का करने के लिए नए पद सृजित करने होंगे। हाउस ने नए पद सृजित करने का प्रस्ताव भी स्थानीय निकाय विभाग को भेज दिया है। वर्तमान में कच्चे मुलाजिम के तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को 8500 रुपये के करीब वेतन मिलता है। जबकि पक्के होने पर तीन साल तक इन्हें बेसिक वेतन पर काम करना होगा। इस दौरान इन्हें 9958 रुपये वेतन मिलेगा।

तीन साल बाद पूरा ग्रेड पे मिलेगा

तीन साल बाद इन्हें पूरा ग्रेड पे मिलना शुरू होगा। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार पारचा ने कहा कि मेयर बलकार सिंह संधू ने कच्चे मुलाजिमाें का दर्द समझा और उन्हें पक्का करने का प्रस्ताव हाउस की बैठक में पास करवाया। उन्होंने कहा कि इससे मुलाजिमों का उत्साह बढ़ेगा। इस घोषणा के लिए यूनियन की तरफ से मेयर को सम्मानित भी किया गया। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.