Move to Jagran APP

लुधियाना में छत पर कपड़े सुखा रही युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध करने गए पिता व भाई पर हमला

लुधियाना में छत पर कपड़े सुखने गई 15 वर्षीय युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। आरोपित से बात करने के लिए जब लड़की का पिता अपने बेटे के साथ उसके पास गया। तो आरोपित ने उसके बेटे पर हमला कर दिया।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 02:37 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 02:37 PM (IST)
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

लुधियाना, जेएनएन। बेटी से छेड़छाड़ करने से रोकने गए व्यक्ति व उसके बेटे पर एक युवक ने हमला कर दिया। दोनों काे घायल करने के बाद वो फरार हो गया। अब थाना जमालपुर पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

loksabha election banner

एएसआई दलवीर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान ताजपुर रोड के गुरु राम दास नगर निवासी सागर कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि शनिवार उसकी 15 वर्षीय बेटी छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। जहां आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसकी बेटी ने जब उसे नीचे आकर बताया कि वो आरोपित से बात करने के लिए अपने बेटे के साथ उसके पास चला गया। जहां आरोपित ने उसके बेटे पर हमला कर दिया। वो जब उसे छुड़ाने के लिए गया, तो आरोपित ने उसके साथ भी मारपीट की और फरार हो गया।

मंदबुद्धि लड़की छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज

जगराओं। थाना हठूर के अधीन एक गांव में 24 वर्षीय मंदबुद्धि लड़की के साथ छेड़छाड़ करने और जबरदस्ती उसके कपड़े उतारने की कोशिश करने के आरोप में गुरमीत सिंह निवासी अधीन थाना हठूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसआई कुलदीप कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी लड़की 24 वर्षीय मंदबुद्धि है। वह 17 जनवरी को बाद दोपहर अपने घर के पास पाथीयां बना रही थी। जब मैं घर से निकला तो देखा कि गुरमीत सिंह मेरी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था और जबरदस्ती उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा था ।मैं और रास्ते में जा रहे जगजीत सिंह ने उसे रोकने के लिए आगे बढ़े तो गुरमीत सिंह वहां से फरार हो गया। लड़की के पिता के बयान पर गुरमीत सिंह के खिलाफ थाना हठूर में मुकदमा दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.