सैर कर रहे व्यक्ति से मोबाइल व पर्स छीना
मॉडल टाउन के पार्क में सैर कर रहे व्यक्ति से पर्स व मोबाइल लूट लिया गया। पीड़ित हैब्बोवाल निवासी नवीन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Feb 2018 08:29 PM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2018 08:29 PM (IST)
जासं, लुधियाना : मॉडल टाउन के पार्क में सैर कर रहे व्यक्ति से पर्स व मोबाइल लूट लिया गया। पीड़ित हैब्बोवाल निवासी नवीन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नवीन के मुताबिक 7 फरवरी की सुबह वो सैर करके वापस लौट रहा था। इस दौरान पेट्रोल पंप के नजदीक एक बाइक पर तीन युवक आए, जिन्होंने आते ही उन्हें घेर लिया। इसके बाद उनकी जेब से एपल-7 मोबाइल और पर्स, जिसमें हजारों की नकदी, एटीएम कार्ड व जरूरी कागजात थे, लेकर फरार हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें