विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोक इंसाफ पार्टी सुप्रीमो सिमरजीत सिंह बैंस की सुरक्षा में तैनात ASI की गोली लगने से मौत, राइफल साफ करते समय हादसा

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Thu, 29 Apr 2021 03:49 PM (IST)

बेटे मनिंदर सिंह ने बताया कि एएसआइ पिता सेवा सिंह सुबह 930 बजे कमरे में बैठकर अपनी राइफल साफ कर ...और पढ़ें

पंजाब पुलिस के एएसआइ सेवा सिंह की सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। सांकेतिक फोटो
पंजाब पुलिस के एएसआइ सेवा सिंह की सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। लोक इंसाफ पार्टी के सुप्रीमो व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के एएसआइ की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि राइफल साफ करते वक्त एएसआइ सेवा सिंह के सिर में गोली लग गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सेवा सिंह लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की सुरक्षा में तैनात थे। थाना शिमलापुरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने सेवा सिंह के बेटे मनिंदर सिंह के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की है। मनिंदर सिंह ने बताया कि घटना वीरवार सुबह की है। वह अपने छोटे भाई के साथ ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए गया हुआ था। उसके पिता ड्यूटी पर जाने की तैयारी में थे। मां राजविंदर कौर रसोई में उनके लिए खाना तैयार कर रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे पिता कमरे में बैठकर अपनी राइफल साफ करने लगे। इसी दौरान राइफल से अचानक दो गोलियां चल गईं। उनमें से एक गोली पिता के सिर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी मां रसोई से भागते हुए कमरे की ओर आई। वहां कमरे के फर्श पर उसके पिता लहूलुहान गिरे पड़े थे। उनकी ऐसी हालत देखकर मां राजविंदर कौर के होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने तुरंत पिता को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत करार दे दिया।

इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।