Move to Jagran APP

शर्मनाक! लुधियाना के खन्ना में 70 साल की बुजुर्ग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपित फरार

लुधियाना के खन्ना में एक शर्मनाक घटना सामने आई हैं। यहां एक 70 साल की बुजुर्ग के साथ एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति घर में घुसकर दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरु कर दी है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 07:48 PM (IST)
आरोपित की उम्र करीब 40 साल बताई जाती है।

खन्ना (लुधियाना), जेएनएन। खन्ना सदर थाना के अंतर्गत आते गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 70 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म कर आरोपित फरार हो गया। महिला घर पर अकेली ही थी। सदर थाना पुलिस ने गांव के ही रहने वाले सुखदेव सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपित की तलाश पुलिस कर रही है। आरोपित की उम्र करीब 40 साल बताई जाती है।

loksabha election banner

पीड़िता की बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। इस कारण वह अपने मायके घर रहती थी। उसका भाई भारतीय सेना में नौकरी कर रहा है। उसकी भाभी तथा मां साथी ही रहती हैं। भाभी कुछ दिनों पहले मायके घर गई हुई थी। 4 जनवरी को जब वह गांव में दुकान से सामान लेकर वापस घर आई तो देखा कि आरोपित उसकी मां के कमरे से निकल रहा था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी मां नग्न अवस्था में थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी मां वृद्ध होने कारण अच्छी तरह से बोल नहीं सकती। उसने इशारों से समझाया कि आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया है। पहले डर के मारे उसने किसी को नहीं बताया। उसने अपनी भाभी को फोन कर सारी जानकारी दी। अगले दिन भाभी घर आई और माता को सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया। अस्पताल में पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया। सदर थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर हेमंत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.