Move to Jagran APP

लुधियाना में 7 वर्षीय बच्चे के साथ फैक्ट्री के वर्कर ने किया कुकर्म, आरोपित गिरफ्तार

लुधियाना के फोकल प्वाइंट में स्टील फैक्ट्री में काम करने वाले वर्कर ने वहीं काम करने वाली महिला के 7 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म किया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित का रिमांड हासिल कर कड़ी पूछताछ कर रही है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 07:28 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 07:28 AM (IST)
पुलिस आरोपित के खिलाफ कुकर्म तथा पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

लुधियाना, जेएनएन। फोकल प्वाइंट की स्टील फैक्ट्री में काम करने वाले वर्कर ने वही काम करने वाली महिला के 7 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म किया। महिला के पहुंचने पर आरोपित उसे धक्का देकर फरार हो गया। मगर बाद में थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ कुकर्म तथा पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके मंगलवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसका रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

एसआई शिव कृपाल ने बताया कि आरोपित की पहचान फोकल प्वाइंट स्थित उदेरा गत्ता मिल में रहने वाले कृष्ण नंदन कुमार पाठक के रूप में हुई। पुलिस ने राजीव गांधी कालोनी में रहने वाली महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि फोकल प्वाइंट स्थित उदेरा गत्ता मिल में काम करती है। रविवार वह अपने 7 वर्षीय बेटे को अपने साथ ही फैक्ट्री में ले गई थी।

आरोपित उसी फैक्ट्री में काम करता और फैक्ट्री के अंदर ही रहता है। उसका 7 वर्षीय बेटा फैक्ट्री में खेल रहा था। आरोपित उसे बिस्किट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। वह जब अपने बेटे की तलाश करती हुई फैक्ट्री की दीवार के साथ बने एक छोटे कमरे में गई तो देखा कि आरोपित उसके बेटे के साथ जबरदस्ती कुकर्म कर रहा था। उसे देखते ही वो वहां से फरार हो गया। शिव कृपाल ने कहा के आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.