Move to Jagran APP

Protest In Ludhiana: लुधियाना नगर निगम के अफसर जसदेव सेखों के ट्रांसफर के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

जसदेव सिंह सेखों म्युनिसिपल कर्मचारी संघर्ष कमेटी के प्रधान भी हैं। कर्मचारियों के हर इश्यू पर वह उनके साथ खड़े होते रहे हैं। पालीथिन पर कार्रवाई के बाद जब उनका तबादला किया गया तो कर्मचारियों ने तब ही निगम व पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 11:39 AM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 11:39 AM (IST)
लुधियाना में अफसर जसदेव सिंह के ट्रांसफर के विरोध में प्रदर्शन करते हुए निगम कर्मी। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Protest In Ludhiana: सोमवार को नगर निगम के सेक्रेटरी जसदेव सिंह सेखों का अचानक अबोहर ट्रांसफर किए जाने पर नगर निगम कर्मचारी भड़क गए। नगर निगम कर्मचारियों ने मेयर कैंप आफिस के बाहर सेखों का ट्रांसफर किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन करके विरोध जताया। कर्मचारियों का आरोप है कि काम करने वाले अफसरों का अगर इस तरह ट्रांसफर किया जाएगा तो कर्मचारियों का मनोबल भी टूटता है और वह इंर्फाेसमेंट के काम करने से कतराएगा। कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ मेयर कैंप आफिस के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद मेयर बलकार संधू ने उनके साथ दाे बजे मीटिंग बुला दी। 

loksabha election banner

 म्यूनिसिपल कर्मचारी संघर्ष कमेटी के प्रधान भी हैं सेखों

दरअसल, जसदेव सिंह सेखों म्यूनिसिपल कर्मचारी संघर्ष कमेटी के प्रधान भी हैं। कर्मचारियों के हर इश्यू पर वह उनके साथ खड़े होते रहे हैं। पालीथिन पर कार्रवाई के बाद जब उनका तबादला किया गया तो कर्मचारियों ने तब ही निगम व पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। कमेटी के चेयरमैन अश्वनी सहोता ने कहा कि सरकार अगर इस तरह अफसरों के तबादला करती है, तो यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सेखों ने पूरे कोरोना काल में अपनी सेहत की परवाह किए बिना काम किया। अब पालीथिन फ्री लुधियाना बनाने को लेकर काम कर रहे थे।

 सोमवार को लुधियाना नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी।

सामाजिक संस्थाओं ने इंटरनेट मीडिया पर किए कमेंट्स

वहीं, दूसरी तरफ शहर की सामाजिक संस्थाओं व अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर सेखों के ट्रांसफर पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। लोगों ने कोरोना काल में उनकी तरफ से किए गए कार्यों और बुड्ढा दरिया की सफाई के लिए किए गए कार्यों के फोटो भी पोस्ट करने शुरू कर दिए। 

यह भी पढ़ें - लुधियाना में शर्टलेस डांस के बाद हमले के आरोपितों को कल अदालत में पेश करेगी पुलिस, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें - Punjab Monsoon Updates: पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, अगले एक सप्ताह तक जमकर बरसेंगे बादल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.